अमरपुर मॉर्निंग वॉक पर गयी महिला का मोबाइल झपटकर फरार हुआ बदमाश, थाने में शिकायत दर्ज
Published by : AMIT KUMAR SINH Updated At : 26 May 2026 1:28 PM
विज्ञापन
Banka News : अमरपुर में सुबह की सैर पर निकली महिला उस वक्त दहशत में आ गई, जब एक युवक अचानक उनका थैला छीनकर फरार हो गया. थैले में मोबाइल और नकदी रखी थी.
विज्ञापन
अमरपुर (बांका) से प्रीतम कुमार की रिपोर्ट
अमरपुर प्रखंड मुख्यालय परिसर में मंगलवार की सुबह झपटमारी की घटना से इलाके में हड़कंप मच गया. मॉर्निंग वॉक पर गई एक महिला का मोबाइल और नकदी से भरा थैला छीनकर बदमाश फरार हो गया. पीड़िता ने मामले की लिखित शिकायत थाने में देकर मोबाइल बरामद करने की गुहार लगाई है.फूल तोड़ने के दौरान हुई झपटमारी
जानकारी के अनुसार शहर के वार्ड नंबर-12 निवासी संगीता कानोडिया रोजाना की तरह मंगलवार की सुबह अन्य महिलाओं के साथ मॉर्निंग वॉक के लिए प्रखंड मुख्यालय परिसर गई थीं.करीब सुबह पांच बजे वह परिसर में लगे फूलों के पौधों से फूल तोड़ रही थीं. इसी दौरान एक युवक अचानक आया और उनके हाथ से थैला छीनकर डटवाटी गांव की दिशा में भाग निकला.चेहरे पर तौलिया बांधकर आया था युवक
पीड़िता ने बताया कि युवक ने अपने चेहरे पर तौलिया बांध रखा था, जिससे वह उसे पहचान नहीं पाईं. घटना के बाद उन्होंने शोर मचाया, लेकिन तब तक आरोपी वहां से फरार हो चुका था.महिला के अनुसार थैले में Samsung का एंड्रॉयड मोबाइल फोन और मोबाइल कवर में रखे करीब एक हजार रुपये थे.थाने में दिया लिखित आवेदन
घटना के बाद पीड़ित महिला ने अमरपुर थाना पहुंचकर लिखित आवेदन दिया और मोबाइल बरामदगी की मांग की.पुलिस ने शुरू की जांच
राकेश कुमार ने बताया कि मामले में आवेदन प्राप्त हुआ है. पुलिस घटना की जांच कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है.स्थानीय लोगों का कहना है कि शहर में लगातार बढ़ रही झपटमारी की घटनाओं से लोगों में डर का माहौल है और सुबह-शाम टहलने वाले लोग भी अब असुरक्षित महसूस कर रहे हैं.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










