सात मामलों में वांछित महिला आरोपी गिरफ्तार, बेलहर पुलिस ने घर से दबोचकर भेजा जेल
Published by : AMIT KUMAR SINH Updated At : 26 May 2026 1:33 PM
विज्ञापन
Banka News : बेलहर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. सात अलग-अलग मामलों में वांछित महिला आरोपी को पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर उसके घर से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया.
विज्ञापन
बेलहर बांका से अभय कुमार ”सोनू” की रिपोर्ट
गोरगवां गांव में पुलिस ने सात मामलों में वांछित महिला अभियुक्त को गिरफ्तार किया है. आरोपी महिला पर शराब तस्करी, मारपीट, एससी-एसटी एक्ट और पुलिस टीम के साथ मारपीट जैसे गंभीर आरोप दर्ज हैं. पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर उसे गिरफ्तार किया.घर में छापेमारी कर हुई गिरफ्तारी
जानकारी के अनुसार बेलहर थाना पुलिस को सूचना मिली थी कि वांछित महिला आरोपी अपने घर पर मौजूद है. इसके बाद पुलिस टीम ने गोरगवां गांव में छापेमारी अभियान चलाया.छापेमारी के दौरान पुलिस ने महिला आरोपी मुन्नी खातून को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया.कई गंभीर मामलों में थी नामजद
पुलिस के अनुसार गिरफ्तार महिला के खिलाफ शराब तस्करी, मारपीट, जमीन विवाद, एससी-एसटी एक्ट और शराब छापेमारी के दौरान पुलिस टीम के साथ मारपीट करने जैसे कई मामले दर्ज हैं.उसकी गिरफ्तारी थाना कांड संख्या 141/24, शराब मामले के तहत की गई है.पुलिस टीम ने चलाया अभियान
इस कार्रवाई में दिनेश कुमार वर्मा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने अभियान चलाया.छापेमारी दल में गौतम कुमार शर्मा, हरेराम कुमार समेत अन्य पुलिस जवान शामिल थे.जेल भेजी गई आरोपी
गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी कर महिला अभियुक्त को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










