उमस भरी गर्मी में बढ़ा डायरिया का खतरा, कटोरिया में महिला की हालत गंभीर, सीएचसी में भर्ती
Published by : AMIT KUMAR SINH Updated At : 29 May 2026 10:00 AM
विज्ञापन
Banka News : बदलते मौसम और उमस भरी गर्मी ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है. बांका के कटोरिया में डायरिया से पीड़ित एक महिला की हालत इतनी बिगड़ गई कि उसे गंभीर अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा.
विज्ञापन
कटोरिया (बांका) से दीपक चौधरी की रिपोर्ट
Banka News : बांका जिले के कटोरिया प्रखंड में मौसम के अचानक बदलते मिजाज और तेज उमस के बीच डायरिया के मामले बढ़ने लगे हैं. शुक्रवार को तरगच्छा पंचायत के मोचनावरण गांव निवासी एक महिला को गंभीर हालत में कटोरिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया. लगातार दस्त और उल्टी के कारण महिला की स्थिति काफी खराब हो गयी थी. अस्पताल में मेडिकल टीम की निगरानी में उसका इलाज जारी है.लगातार दस्त और उल्टी से बिगड़ी हालत
जानकारी के अनुसार, डायरिया पीड़ित महिला की पहचान मोचनावरण गांव निवासी निमिया देवी के रूप में हुई है, जो संजय यादव की पत्नी हैं. परिजनों ने बताया कि महिला को लगातार दस्त और उल्टी हो रही थी, जिसके कारण शरीर में कमजोरी बढ़ती चली गयी और उनकी हालत गंभीर हो गयी.स्थिति बिगड़ने पर परिजन उन्हें तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कटोरिया लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार शुरू किया.मायके पक्ष के लोगों ने कराया भर्ती
बताया गया कि पीड़ित महिला का पति फिलहाल कोलकाता में है. महिला की तबीयत खराब होने की जानकारी मिलने पर घोरमारा गांव स्थित मायके से उनकी मां सोहवतिया देवी और पिता सरजू यादव पहुंचे और गंभीर हालत में उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया.परिजन महिला की स्थिति को लेकर चिंतित हैं, जबकि अस्पताल में मेडिकल टीम लगातार निगरानी कर रही है.प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी की देखरेख में इलाज
कटोरिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ विनोद कुमार के नेतृत्व में मेडिकल टीम द्वारा महिला का इलाज किया जा रहा है. डॉक्टरों ने लोगों से गर्मी और उमस के मौसम में खानपान एवं साफ-सफाई को लेकर विशेष सतर्कता बरतने की अपील की है.बढ़ते डायरिया मामलों ने बढ़ायी चिंता
क्षेत्र में उमस भरी गर्मी और दूषित खानपान के कारण डायरिया के मरीजों की संख्या बढ़ने लगी है. स्वास्थ्य विभाग लोगों को उबला पानी पीने, ताजा भोजन करने और साफ-सफाई रखने की सलाह दे रहा है.विशेषज्ञों का कहना है कि लगातार दस्त, उल्टी या कमजोरी महसूस होने पर तुरंत डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए, क्योंकि लापरवाही स्थिति को गंभीर बना सकती है.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










