मध्य विद्यालय भंगा पथरा की तनीषा को रामानुजन टैलेंट सर्च टेस्ट में मिला पुरस्कार

Updated:
विज्ञापन
मध्य विद्यालय भंगा पथरा की तनीषा को रामानुजन टैलेंट सर्च टेस्ट में मिला पुरस्कार

मध्य विद्यालय भंगा पथरा की तनीषा ने रामानुजन टैलेंट सर्च टेस्ट इन मैथमेटिक्स 2025 वर्ग सातवीं में पांचवां स्थान प्राप्त किया

विज्ञापन

बाराहाट. मध्य विद्यालय भंगा पथरा की तनीषा ने रामानुजन टैलेंट सर्च टेस्ट इन मैथमेटिक्स 2025 वर्ग सातवीं में पांचवां स्थान प्राप्त किया. इन्हें नेशनल मैथमेटिक्स डे के अवसर पर अहमद मोहम्मद डायरेक्टर डिपार्टमेंट ऑफ साइंस टेक्नोलॉजी एंड टेक्निकल एजुकेशन गवर्नमेंट ऑफ बिहार के तरफ से मेरिट सर्टिफिकेट मैडल व 600 रुपये नगद राशि बांका के जिला शिक्षा पदाधिकारी देवनारायण पंडित ने दिया. मंगलवार को स्कूल के प्रधान पंकज कुमार ने विद्यालय में आयोजित चेतना सत्र के मंच से पुरस्कार के रूप में छब्बीस शेड वाले आयल पेंट्स एवं कलम दिया. इस अवसर पर विद्यालय के सभी शिक्षक देव कुमार जुगनू, बबली कुमारी गुप्ता, मुख्तार राजा, उत्तम कुमार मौजूद रहे. देव कुमार जुगनू ने विद्यालय के बच्चों को संबोधन में कहा कि यह विद्यालय के लिए गौरव की बात है. इस परीक्षा में जिले के प्राइवेट स्कूल के बच्चे भी भाग लेते हैं. अतः यह परीक्षा सरकारी विद्यालय के बच्चों के लिए बहुत कठिन है. लेकिन फिर भी तनीषा भारती ने हिम्मत न हारी और जिले में पांचवा स्थान लाया. अन्य सभी शिक्षकों ने उनके उज्जवल भविष्य की कामना की.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
सुभाष वैद्य

लेखक के बारे में

By सुभाष वैद्य

सुभाष वैद्य प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के बांका कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन