75 लीटर देसी शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार, भेजा जेल

Updated:
विज्ञापन
75 लीटर देसी शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार, भेजा जेल

75 लीटर देसी शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार, भेजा जेल

विज्ञापन

महिषी. गुप्त सूचना के आलोक में की गयी छापेमारी में क्षेत्र के बलुआहा निवासी अवैध शराब के तस्कर स्व. नगरू पासी के पुत्र महेंद्र पासी को 75 लीटर देसी शराब के साथ गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेजा गया. मिली जानकारी के मुताबिक थानाध्यक्ष जय शंकर कुमार को बलुआहा में अवैध शराब के निर्माण, भंडारण व बिक्री की सूचना मिली. श्री कुमार ने अपर थानाध्यक्ष सुनील कुमार व सशस्त्र बल के संग स्थल की घेराबंदी कर तलाशी अभियान चलाया. तलाशी के क्रम में 75 लीटर देसी शराब के साथ निर्माण में प्रयोग होने वाला एक छोटा गैस सिलिंडर व चुल्हा बरामद हुआ. गिरफ्तार आरोपी को उत्पाद एवं मद्य निषेध अधिनियम में मामला दर्ज कर न्यायालय उपस्थापन में भिजवाया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
दीपांकर श्रीवास्तव

लेखक के बारे में

By दीपांकर श्रीवास्तव

दीपांकर श्रीवास्तव प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के सहरसा कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन