बालू लोड ट्रैक्टर जब्त, चालक फरार

Updated:
विज्ञापन

अवैध बालू उत्खनन के विरुद्ध जमदाहा ओपी पुलिस द्वारा चलाए गए छापेमारी अभियान में अवैध रूप से बालू लोड एक ट्रैक्टर को जब्त किया गया है.

विज्ञापन

कटोरिया. एसपी उपेंद्र नाथ वर्मा व एसडीपीओ डा रवींद्र मोहन प्रसाद के संयुक्त निर्देश पर अवैध बालू उत्खनन के विरुद्ध जमदाहा ओपी पुलिस द्वारा चलाए गए छापेमारी अभियान में अवैध रूप से बालू लोड एक ट्रैक्टर को जब्त किया गया है. हालांकि पुलिस टीम को देखते ही उक्त ट्रैक्टर का चालक व सभी मजदूर भाग निकलने में सफल रहे. जानकारी के अनुसार, गुप्त सूचना के आधार पर जमदाहा ओपीध्यक्ष रणतेज भारती के नेतृत्व में की गयी छापेमारी अभियान में थाना क्षेत्र के बुढ़ीघाट गांव के पास से अवैध बालू लोड ट्रैक्टर को जब्त किया गया. जमदाहा ओपी पुलिस को अवैध बालू उत्खनन की सूचना मिली. सूचना के सत्यापन के क्रम में की गयी कार्रवाई के दौरान अवैध बालू लोड ट्रैक्टर को खदेड़कर जब्त किया गया. हालांकि ट्रैक्टर का चालक व मजदूर भाग निकलने में सफल रहे. इस मामले में सुसंगत धाराओं के तहत जब्त ट्रैक्टर के मालिक व चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है. पुलिस द्वारा की गयी इस कार्रवाई से अवैध बालू माफियाओं में हड़कंप मचा हुआ है.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन