सरकारी फोर्टीफाइड चावल से लदी वैन जब्त, चालक फरार

Updated:
विज्ञापन
सरकारी फोर्टीफाइड चावल से लदी वैन जब्त, चालक फरार

कटोरिया थाना अंतर्गत कटोरिया-बेलहर मुख्य सड़क मार्ग पर दुल्लीसार गांव के निकट से रविवार को सरकारी फोर्टीफाइड चावल से लदी एक पिकअप वैन को जब्त किया गया है.

विज्ञापन

-कटोरिया व चांदन एमओ ने गुप्त सूचना के आधार पर की संयुक्त कार्रवाई

कटोरिया. कटोरिया थाना अंतर्गत कटोरिया-बेलहर मुख्य सड़क मार्ग पर दुल्लीसार गांव के निकट से रविवार को सरकारी फोर्टीफाइड चावल से लदी एक पिकअप वैन को जब्त किया गया है. उक्त चावल को कालाबाजारी की नियत से वैन पर लोड कर करझौंसा की तरफ ले जाने की योजना थी. जांच के लिए रोके जाने पर वैन के चालक ने तेज गति में ही गाड़ी घूमा कर सुईया की तरफ भागने का प्रयास किया. जिसे खदेड़ कर दुल्लीसार गांव के पास जब्त किया गया. हालांकि वैन का चालक गाड़ी से कूदकर भाग निकलने में सफल रहा. जिसकी पहचान कर ली गई है. गुप्त सूचना के आधार पर कटोरिया एमओ दिग्विजय, चांदन एमओ लक्ष्मीकांत रमानी व इंस्पेक्टर सह कटोरिया थानाध्यक्ष चंद्रदीप कुमार ने संयुक्त रूप से उक्त कार्रवाई की है. वैन की जांच व वजन करने पर 62 पैकेट में कुल 31 क्विंटल 37 किलो चावल जब्त हुआ. इस मामले में चांदन एमओ लक्ष्मीकांत रमानी के लिखित जांच रिपोर्ट के आधार पर जब्त पिकअप वैन के चालक रवि वर्णवाल ग्राम राजबाड़ा के अलावा वैन के मालिक व खाद्यान्न के मालिक के विरुद्ध सुसंगत धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया है. जिसमें बताया गया है कि प्रथम दृष्टया उक्त चावल सरकारी योजना के तहत पीडीएस, स्कूलों व आंगनबाड़ी केंद्रों में वितरण किया जाने वाला चावल लग रहा है. इस कार्रवाई की पूरी जानकारी समय-समय पर जिला प्रशासन के वरीय अधिकारियों को भी दी जाती रही.

विज्ञापन
दीपक चौधरी

लेखक के बारे में

By दीपक चौधरी

दीपक चौधरी प्रिंट माध्यम में 23 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 4 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. कटोरिया (बांका) क्षेत्र में काम कर रहे हैं. सामाजिक गतिविधि, खेल, इतिहास और राजनीतिक गतिविधियों की खबरों में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन