वार्षिकोत्सव में छोटे-छोटे बच्चों ने दिखाया अपनी कलाकारी

Published by : SHUBHASH BAIDYA Updated At : 01 Mar 2026 8:35 PM

विज्ञापन

पंडित वासुदेव टेक नारायण झा सरस्वती शिशु मंदिर करहरिया बांका परिसर में वार्षिकोत्सव का आयोजन किया गया.

विज्ञापन

बांका. पंडित वासुदेव टेक नारायण झा सरस्वती शिशु मंदिर करहरिया बांका परिसर में वार्षिकोत्सव का आयोजन किया गया. आयोजन का उद्घाटन डाइट के प्रभारी प्रधानाचार्य अनुज कुमार वर्मा, विशिष्ट अतिथि केंद्रीय विद्यालय के प्राचार्य चंद्रधारी शरण, बांका विभाग निरीक्षक ब्रह्मदेव प्रसाद, प्रधानाचार्य संजीव कुमार पाठक, सचिव संजीव कुमार शर्मा, उपाध्यक्ष उमाशंकर यादव एवं वार्ड पार्षद पंकज कुमार दास जी के द्वारा संयुक्त रूप से मां सरस्वती के सम्मुख दीप प्रज्वलन एवं पुष्प अर्चन कर हुआ. मौके पर विद्यालय में छोटे-छोटे भैया बहन मंच पर विविध भूमिकाओं में काफी सुशोभित लग रहे हैं. कार्यक्रम में गणेश वंदना तेरी जय हो गणेश, स्वागत गान ,वाटिका स्तरीय रंगमंचीय प्रस्तुति और समाज को संदेश देने वाला एकांकी मातृ पितृ भक्त श्रवण कुमार ने दर्शकों का मनमोह लिया. दही ले लो सलोने श्याम सुंदर ग्वालीनिया इस भाव नृत्य में राधा और कृष्ण की नोक झोक में बहन अंजलि रंजन एवं मानसी ने दर्शकों को वृंदावन की झांकी दिखाई. मेरी जान जाए वतन के लिए यह कव्वाली गाकर बच्चों ने दर्शकों के आंखों से आंसू निकाल दिए. वृद्ध आश्रम में अपने माता-पिता को ना भेजें यह संदेश देता हुआ एकांकी जैसी करनी वैसी भरनी ने समाज में संदेश दिया. आज मिथिला नगरिया निहाल सखिया एवं होली गीत ने खूब तालियां बटोरी. साहसिक प्रदर्शन के अंतर्गत अग्नि चक्र में प्रवेश कर छात्रों ने बेधड़क निडर होकर अपना प्रदर्शन दिखाया. इस मौके पर सुजाता, नेहा, शौर्य सृष्टि, सौरभ, ऋतु आनंद, रंजिता,संजय,पंकज, जयप्रकाश, किशोरी आदि मौजूद थे.

विज्ञापन
SHUBHASH BAIDYA

लेखक के बारे में

By SHUBHASH BAIDYA

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन