सोमवारी पर बाबा भोलेनाथ के जयकारों से गूंजे बांका के शिवालय

Published by : AMIT KUMAR SINH Updated At : 08 Jun 2026 9:22 AM

विज्ञापन

Banka News : शहर सहित जिले के विभिन्न शिवालयों में सोमवार को शिवभक्तों के उत्साह और आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा. सुबह से ही मंदिरों में श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लग गयीं. भक्तों ने जलाभिषेक कर भगवान शिव की विधिवत पूजा-अर्चना की. कई मंदिरों में भजन-कीर्तन और संकीर्तन जैसे धार्मिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया गया, जिससे पूरा वातावरण शिवमय बना रहा.

विज्ञापन

बांका से चंदन कुमार की रिपोर्ट

Banka News : सोमवारी के अवसर पर शहर के भयहरण स्थान एवं पंचमुखी मंदिर, अमरपुर के प्रसिद्ध ज्येष्ठगौरनाथ मंदिर, बाराहाट के गोड़धुआ मंदिर तथा धोरैया के धनकुंड शिव मंदिर सहित जिले के विभिन्न शिवालयों में विशेष पूजा-अर्चना का आयोजन किया गया. सभी प्रमुख मंदिरों के पट सुबह पांच बजे श्रद्धालुओं के लिए खोल दिये गये. पट खुलते ही शिवलिंग का दुग्धाभिषेक किया गया, जिसके बाद श्रद्धालुओं ने जल, बेलपत्र, फूल और अन्य पूजन सामग्रियों के साथ भगवान शिव की आराधना की.

दिनभर बना रहेगा श्रद्धा और भक्ति का माहौल

मंदिरों में सुबह से शुरू हुई श्रद्धालुओं की भीड़ बनी रही. महिलाएं, पुरुष, बुजुर्ग और युवा बड़ी संख्या में मंदिर पहुंचे और भगवान भोलेनाथ का आशीर्वाद प्राप्त किया. कई श्रद्धालुओं ने परिवार की सुख-समृद्धि, स्वास्थ्य और मंगलकामना के लिए विशेष पूजा भी करायी.

भजन-कीर्तन से गूंजते रहे शिवालय

कई शिवालयों में धार्मिक आयोजनों ने भक्तों को विशेष रूप से आकर्षित किया. भजन-कीर्तन, शिव स्तुति और संकीर्तन के माध्यम से श्रद्धालुओं ने भगवान शिव की महिमा का गुणगान किया. मंदिर परिसरों में हर-हर महादेव और बम-बम भोले के जयकारों से भक्तिमय वातावरण बना रहा.

सोमवारी का विशेष महत्व, बढ़ती है श्रद्धालुओं की संख्या

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार सोमवार भगवान शिव का प्रिय दिन माना जाता है. यही कारण है कि इस दिन शिवालयों में श्रद्धालुओं की संख्या अन्य दिनों की तुलना में अधिक रहती है. मान्यता है कि सोमवारी पर श्रद्धापूर्वक जलार्पण और पूजा-अर्चना करने से भगवान शिव भक्तों की मनोकामनाएं पूर्ण करते हैं.

विज्ञापन
AMIT KUMAR SINH

लेखक के बारे में

By AMIT KUMAR SINH

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन