माह में दो दिन रोपवे का संचालन रहेगा बंद

Updated:
विज्ञापन
माह में दो दिन रोपवे का संचालन रहेगा बंद

माह में दो दिन रोपवे का संचालन रहेगा बंद

विज्ञापन

बौंसी. मंदार तराई में लगा रोपवे प्रत्येक माह दो बुधवार को पूरी तरह से बंद रहेगा. रोपवे प्रबंधक मुकेश कुमार ने बताया कि रखरखाव कार्य के साथ-साथ रोपवे मेंटेनेंस के लिए प्रत्येक माह के प्रथम और तीसरे बुधवार को रोपवे संचालन पूरी तरह से बंद रहेगा. मालूम हो कि लगातार पर्यटकों की संख्या बढ़ने की वजह से रोपवे पर इन दोनों अधिक भार बढ़ता जा रहा है. ऐसे में विभागीय निर्देश के बाद माह में दो दिनों तक इसे बंद रखने क का निर्णय लिया गया है ताकि मेंटेनेंस का कार्य पूरा किया जा सके. मालूम हो कि पहले रोपवे का संचालन प्रत्येक बुधवार को बंद रहता था. जिसे अब माह में 2 दिन किया गया है. प्रत्येक बुधवार को रोपवे बंद रहने की वजह से काफी संख्या में सैलानी निराश होकर लौट जाते थे. अब उन्हें निराश होकर जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
सुभाष वैद्य

लेखक के बारे में

By सुभाष वैद्य

सुभाष वैद्य प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के बांका कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन