स्कॉर्पियो के धक्के से बाइक सवार जख्मी, रेफर

Updated at : 05 Dec 2025 6:32 PM (IST)
विज्ञापन
स्कॉर्पियो के धक्के से बाइक सवार जख्मी, रेफर

अमरपुर-शाहकुंड मुख्य मार्ग में दौना मोड़ के समीप गुरुवार की देर रात स्कॉर्पियो के धक्के से एक बाइक चालक गंभीर रूप से जख्मी हो गया.

विज्ञापन

अमरपुर. अमरपुर-शाहकुंड मुख्य मार्ग में दौना मोड़ के समीप गुरुवार की देर रात स्कॉर्पियो के धक्के से एक बाइक चालक गंभीर रूप से जख्मी हो गया. रात्रि गश्ती में मौजूद डायल 112 वाहन के पुलिस पदाधिकारी बिरेंद्र कुमार के द्वारा जख्मी शंभुगंज थाना क्षेत्र के कुंथा गांव निवासी नन्हे कुमार (20) को इलाज के लिए रेफरल अस्पताल अमरपुर लाया गया, जहां डॉ अपूर्व अमन सिंह ने जख्मी का प्राथमिक उपचार कर गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर उपचार के लिए उन्हें मायागंज भागलपुर रेफर कर दिया. जख्मी युवक ने बताया कि वह गुरुवार की रात दौना गांव स्थित अपने रिश्तेदार के घर से भोज खाकर वापस बाइक लेकर अपने गांव कुंथा जा रहा था. तभी दौना मोड़ के समीप शाहकुंड की ओर से अमरपुर की ओर आ रहे स्कॉर्पियो ने अनियंत्रित होकर उनकी बाइक में धक्का मार दिया. घटना के बाद मौके पर से चालक अपनी स्कॉर्पियो लेकर फरार होने में कामयाब हो गया. डायल 112 वाहन के पुलिस पदाधिकारी बिरेंद्र कुमार ने बताया कि घटनास्थल के समीप सड़क किनारे उक्त युवक जख्मी हालत में पड़ा था. गश्ती वाहन पर मौजूद पुलिस बल के सहयोग से जख्मी को इलाज के लिए पुलिस वाहन से अस्पताल लाया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SHUBHASH BAIDYA

लेखक के बारे में

By SHUBHASH BAIDYA

SHUBHASH BAIDYA is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन