Bihar Teacher News: पुरानी तस्वीर से अटेंडेंस बनाने वाले हो जाएं अलर्ट, शिक्षा विभाग ने DEO दिया लिस्ट बनाने का आदेश
Published by : Paritosh Shahi Updated At : 05 Dec 2025 7:41 PM
सांकेतिक फोटो
Bihar Teacher News: बिहार शिक्षा विभाग ने वैसे शिक्षकों को चिह्नित करने का आदेश जारी किया है जो अटेंडेंस बनाने के लिए पुरानी तस्वीर का इस्तेमाल कर रहे हैं. ऐसे शिक्षकों के खिलाफ कार्रवाई होगी.
Bihar Teacher News: पटना के स्कूलों में शिक्षकों की उपस्थिति पर शिक्षा विभाग की ओर से कड़ी नजर रखी जा रही है. इ-शिक्षा कोष पोर्टल (e-Shiksha Kosh Portal) पर अगर कोई शिक्षक अपनी उपस्थिति दर्ज कराने के लिए पुरानी तस्वीरों का इस्तेमाल करते हैं, तो पकड़े जाने पर उन्हें निलंबित कर दिया जायेगा. इसको लेकर शिक्षा विभाग ने सभी जिला शिक्षा पदाधिकारियों को इस तरह के शिक्षकों को चिह्नित करने का निर्देश दिया है.
किस वजह से हो रही कार्रवाई
जिला शिक्षा कार्यालय की ओर से सभी प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी को इस संबंध में जांच कर कार्रवाई करने का निर्देश दिया है. जिला शिक्षा कार्यालय ने कहा है कि ऐसी सूचना मिली है कि शिक्षक ऑनलाइन उपस्थिति बनाते समय तस्वीर नहीं ले कर पुरानी तस्वीर अपलोड कर रहे हैं. इसके साथ ही लॉग आउट के दौरान भी इसी तरह का दृश्य देखने को मिल रहा है.
विभाग को शिकायत मिली है कि कुछ शिक्षक जिनका घर स्कूल के नजदीक है वे उपस्थिति दर्ज कर बीच में घर में चले जाते हैं और लॉग आउट करने के समय फिर स्कूल आ कर उपस्थिति दर्ज करा देते हैं.
जांच में क्या पता चला
जांच के दौरान कुछ ऐसे शिक्षकों को चिह्नित किया गया है, जो तकनीकी खराबी का बहाना बना कर ऑनलाइन उपस्थिति दर्ज नहीं कर रहे हैं, जबकि ऑनलाइन उपस्थिति दर्ज करने में कोई समस्या नहीं पायी गयी. जांच में यह भी पता चला है कि जिले के कई स्कूल हैं, जो शहर से दूर हैं, वहां के शिक्षक निर्धारित समय के बाद उपस्थिति दर्ज कर रहे हैं.
जिला शिक्षा कार्यालय ने कहा है शिक्षकों द्वारा इस तरह का कार्य किया जाना पूरी तरह फर्जीवाड़ा है. सभी प्रखंड शिक्षा पदाधिकारियों को एक सप्ताह के अंदर ऐसे शिक्षकों को चिह्नित कर जिला शिक्षा कार्यालय को अवगत करने का निर्देश दिया गया है.
इसे भी पढ़ें: 8 दिसंबर से एक्सप्रेस ट्रेन बनकर चलेगी वैशाली और सुपौल-पुणे सुपरफास्ट एक्सप्रेस, जानिए क्या-क्या बदल जायेगा
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Paritosh Shahi
परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










