तीन वारंटी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन
तीन वारंटी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

तीन वारंटी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

विज्ञापन

बाराहाट. शुक्रवार की देर रात प्रभारी थानाध्यक्ष राजू ठाकुर ने गुप्त सूचना के आधार पर न्यायालय द्वारा फरार चल रहे तीन वारंटी को गिरफ्तार कर शनिवार को पुलिस अभिरक्षा में बांका भेज दिया. गिरफ्तार वारंटी में थाना क्षेत्र के बाराटीकर गांव निवासी गोपाल यादव, कैलाश पासवान एवं शंकर पासवान शामिल है. इस संबंध में प्रभारी थानाध्यक्ष राजू ठाकुर ने बताया कि न्यायालय से निर्गत किये गये वारंट पर यह कार्यवाही हुई है. तीनों वारंटी लंबे समय से फरार थे. जिसे गुप्त सूचना पर शुक्रवार को छापेमारी अभियान चलाया गया. इस अभियान में तीनो वारंटी को गिरफ्तार किया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
सुभाष वैद्य

लेखक के बारे में

By सुभाष वैद्य

सुभाष वैद्य प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के बांका कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन