शंभुगंज : खलिहान पर रखे पुआल पुंज में लगी आग
Author Shubhash baidya
Updated:
विज्ञापन

शंभुगंज प्रखंड क्षेत्र की विरनौधा पंचायत अंतर्गत कैथा यादव टोला गांव के समीप खलियान पर रखे पुआल पुंज में आग लगने से 10 हजार की क्षति हो गयी
विज्ञापन
शंभुगंज.
शंभुगंज प्रखंड क्षेत्र की विरनौधा पंचायत अंतर्गत कैथा यादव टोला गांव के समीप खलियान पर रखे पुआल पुंज में आग लगने से 10 हजार की क्षति हो गयी. आग लगने की शोर पर दौड़े ग्रामीणों के घंटों मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया. जानकारी के अनुसार कैथा यादव टोला गांव के सहेंद्र यादव ने धान तैयारी करने के बाद अपने खलिहान पर पुआल को टाल लगाकर रखने के लिये जमा किया था. इसी दौरान शनिवार की दोपहर में अज्ञात तरीके से पुआल पुंज में आग लग गयी. इस दौरान जब तक ग्रामीण दौड़े तब तक पुआल में पूरी तरह से आग फैल गयी. हालांकि ग्रामीणों ने घंटों मशक्कत कर आग पर काबू पा लिया. आशंका व्यक्त की जा रही है की किसी शरारती बच्चे द्वारा आग लगा दी गयी होगी. घटना की जानकारी पीड़ित किसान द्वारा अंचल प्रशासन को दे दी गयी है. सीओ जुगनू रानी ने बताया कि हल्का कर्मचारी को जांच करने के लिए निर्देशित किया गया है.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन

लेखक के बारे में
By सुभाष वैद्य
सुभाष वैद्य प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के बांका कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










