ईरान और इजराइल-अमेरिका जंग के बीच भारत बढ़ा रहा हवाई ताकत, रूस से खरीदेगा एएलएच, मिसाइल और S-400

Updated:
विज्ञापन

S-400 एयर डिफेंस सिस्टम, फोटो एक्स

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Israel US Iran War: ईरान और इजराइल-अमेरिका जंग के बीच भारत अपनी हवाई ताकत बढ़ाने में जुट गया है. एयर डिफेंस सिस्टम को मजबूत करने की दिशा में एक कदम बढ़ाते हुए भारत रूस से 5 अतिरिक्त S-400 एयर डिफेंस सिस्टम खरीदने की तैयारी में है. इसके अलावा एएलएच और मिसाइल भी खरीद रहा है.

विज्ञापन

Israel US Iran War: भारत रूस से एस-400 सुदर्शन एयर डिफेंस सिस्टम के पांच और स्क्वाड्रन खरीदने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है. एस-400 सुदर्शन ने ऑपरेशन सिंदूर के दौरान कई पाकिस्तानी विमानों को मार गिराया था और अपनी क्षमता साबित की थी. एस-400 वायु रक्षा प्रणाली ने चार दिनों तक चले संघर्ष के दौरान पाकिस्तान के भीतर 300 किलोमीटर से अधिक की दूरी पर पांच से छह पाकिस्तानी लड़ाकू विमानों और एक जासूसी विमान को मार गिराया था.

विज्ञापन

पाकिस्तान ने चीनी HQ-9 एयर डिफेंस सिस्टम किया था तैनात

ऑपरेशन सिंदूर में, पाकिस्तान ने चीन निर्मित HQ-9 वायु रक्षा प्रणालियों के अतिरिक्त स्क्वाड्रन तैनात किया था. जो भारतीय विमानों के सामने कुछ कारगर साबित नहीं हुआ.

2018 में भारत ने रूस से खरीदे पांच एस-400, तीन की हो चुकी है डिलिवरी

भारत और रूस ने 2018 में एस-400 वायु रक्षा मिसाइल प्रणालियों के पांच स्क्वाड्रन खरीदने के लिए एक समझौते पर हस्ताक्षर किए थे. जिसमें तीन की डिलिवरी हो चुकी है. जबकि दो की डिलिवरी जल्द होने वाली है.

एएलएच और मिसाइल खरीद रहा भारत

एस 400 एयर डिफेंस सिस्टम के अलावा भारत, रूस से आधुनिक हल्के हेलीकॉप्टर और मिसाइल भी खरीदने वाला है. इसके लिए डील भी हो चुकी है. रक्षा मंत्रालय ने मंगलवार को छह आधुनिक हल्के हेलीकॉप्टर (एएलएच) और सतह से हवा में प्रहार करने वाली मिसाइलों की खरीद के लिए 5,083 करोड़ रुपये के अनुबंध पर हस्ताक्षर किए. एएलएच हेलीकॉप्टर भारतीय तटरक्षक के लिए खरीदे जा रहे हैं, वहीं श्टिल मिसाइलों को भारतीय नौसेना के युद्धपोतों पर तैनात किया जाएगा.

ये भी पढ़ें: महंगे होंगे बासमती चावल, रसोई गैस और पेट्रोल-डीजल ! आपकी जेब पर होने वाला है ‘मिसाइल अटैक’

कोई इधर से गुजरा तो आग लगा देंगे, ईरान ने बंद की वर्ल्ड ट्रेड की ‘महाधमनी’, अब क्या होगा?

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola