मौसम अपडेट: 11 सितंबर को बंगाल की खाड़ी में बन सकता है लो प्रेशर, जानें किन राज्यों में होगी भारी बारिश
भारी बारिश के बीच सड़क से गुजरते वाहन, फोटो- एएनआई
Mausam Updates: सितंबर के दूसरे हफ्ते में मौसम फिर करवट ले सकता है. बंगाल की खाड़ी में 11 सितंबर के आसपास कम दबाव का क्षेत्र बनने की संभावना है. इसके बीच ओडिशा, आंध्र प्रदेश, छत्तीसगढ़ और तेलंगाना समेत कई राज्यों में भारी बारिश, गरज-चमक और तेज हवाओं का दौर देखने को मिल सकता है.
Mausam Updates: सितंबर के दूसरे सप्ताह में मौसम की करवट जारी रह सकती है. भारत मौसम विज्ञान विभाग के 8 सितंबर को जारी पूर्वानुमान के मुताबिक 11 सितंबर के आसपास पश्चिम-मध्य और उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी और उससे सटे उत्तर आंध्र प्रदेश और दक्षिण ओडिशा तट के पास एक कम दबाव का क्षेत्र बनने की संभावना है. इस सिस्टम के बनने की संभावना के बीच पूर्वी, मध्य और दक्षिण भारत के कई हिस्सों में बारिश हो सकती है.
ओडिशा में 10 सितंबर को बहुत भारी बारिश, 11-12 सितंबर को भी Heavy Rain Alert
ओडिशा में 10 से 12 सितंबर के दौरान कई जगह बारिश के साथ गरज और बिजली गिरने की संभावना है. 10 सितंबर को अलग-अलग स्थानों पर बहुत भारी बारिश हो सकती है. इसके बाद 11 और 12 सितंबर को भी ओडिशा के अलग-अलग हिस्सों में भारी बारिश का अनुमान है.
आंध्र प्रदेश के तटीय इलाकों में 11 से 14 सितंबर तक भारी बारिश
तटीय आंध्र प्रदेश और यनम में 11 से 14 सितंबर के दौरान अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश की संभावना है. यहां 9 से 12 सितंबर के बीच गरज-चमक के साथ 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं. हवा के झोंकों की रफ्तार 60 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है.
छत्तीसगढ़ में 10 से 14 सितंबर तक भारी बारिश
छत्तीसगढ़ में 10 से 14 सितंबर के बीच भारी बारिश हो सकती है. पूर्वी मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में 10 से 14 सितंबर के दौरान कई स्थानों पर बारिश के साथ गरज और बिजली गिरने की संभावना भी जताई गई है. इसके अलावा तेलंगाना में 11 से 13 सितंबर तक अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश का पूर्वानुमान है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए