धूल-मट्टी डालने से बाइक सवार दंपती गिरकर जख्मी
प्रखंड क्षेत्र में सोमवार को धुरखेली के दौरान आनंदपुर कटोरिया गांव के समीप युवकों की टोली ने धूल व मिट्टी एक बाइक सवार फेंक दिया
अमरपुर. प्रखंड क्षेत्र में सोमवार को धुरखेली के दौरान आनंदपुर कटोरिया गांव के समीप युवकों की टोली ने धूल व मिट्टी एक बाइक सवार फेंक दिया. इससे बाइक सवार दंपती गिरकर जख्मी हो गये. जख्मी शहर के वार्ड नंबर पांच बनियाचक मोहल्ला निवासी अवधेश कुमार व उनकी पत्नी खुशबू देवी का प्राथमिक उपचार रेफरल अस्पताल में डॉ पंकज कुमार द्वारा किया गया. जख्मी युवक ने बताया कि सोमवार की दोपहर वह अपनी पत्नी के साथ बाइक पर सवार होकर भागलपुर से अपने घर अमरपुर आ रहा था. तभी नवटोलिया गांव के समीप कुछ असमाजिक तत्वों के लोगों ने धुरखेली पर्व के दौरान जबरन उनलोगों पर कीचड़ व धूल डाल दिया. जिससे बाइक असंतुलित होकर सड़क किनारे पलट गयी और दोनों गिरकर जख्मी हो गये.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए