किराए के कमरे से चल रहा था शराब का खेल, होली से पहले पटना में ‘होम डिलीवरी’ रैकेट का खुलासा
Published by : Abhinandan Pandey Updated At : 03 Mar 2026 5:04 PM
छापेमारी के दौरान पुलिसकर्मी
Patna Crime News: शराबबंदी लागू बिहार में पटना सिटी के मेहंदीगंज इलाके से ‘होम डिलीवरी’ रैकेट का खुलासा हुआ है. डीएसपी डॉ. गौरव कुमार की अगुवाई में छापेमारी कर विदेशी शराब से भरे बैग और कार्टन बरामद किए गए हैं.
Patna Crime News: बिहार में पूर्ण शराबबंदी लागू है. इसके बावजूद अवैध शराब का कारोबार थमने का नाम नहीं ले रहा. पटना में एक बार फिर शराब की ‘होम डिलीवरी’ का भंडाफोड़ हुआ है. मामला पटना सिटी इलाके का है, जहां पुलिस ने विदेशी शराब से भरे बैग और कार्टन बरामद किए हैं.
गुप्त सूचना पर हुई छापेमारी
घटना मेहंदीगंज थाना क्षेत्र के लोहा के पुल रेलवे लाइन के पास की है. पटना सिटी डीएसपी डॉ. गौरव कुमार को गुप्त सूचना मिली थी कि इलाके में किराए के कमरे से शराब की सप्लाई की जा रही है. सूचना मिलते ही टीम का गठन किया गया. पुलिस ने बिना देर किए बताए गए ठिकाने पर छापेमारी की.
बैग और कार्टन से निकली विदेशी शराब
छापेमारी के दौरान कमरे से कई झोले और कार्टन बरामद किए गए. जब पुलिस ने उन्हें खोला तो अंदर विदेशी शराब की बोतलें मिलीं. कुछ प्लास्टिक के डब्बों में भी शराब भरी हुई थी. प्राथमिक जांच में पता चला कि कमरा टेंट व्यवसाय के नाम पर किराए पर लिया गया था. लेकिन असल में उसे गोदाम की तरह इस्तेमाल किया जा रहा था. यहीं से शराब की होम डिलीवरी की जा रही थी.
दो नाम आए सामने
डीएसपी डॉ. गौरव कुमार ने बताया कि इस अवैध धंधे में दो लोगों के नाम सामने आए हैं. पुलिस उनकी तलाश में जुटी है. पूरे नेटवर्क की जांच की जा रही है. यह भी पता लगाया जा रहा है कि शराब कहां से लाई जा रही थी और किन-किन इलाकों में सप्लाई की जा रही थी.
शराबबंदी पर फिर उठे सवाल
बिहार में शराबबंदी कानून लागू है. इसके बावजूद समय-समय पर शराब की खेप पकड़ी जा रही है. यह घटना भी कानून को चुनौती देने जैसी है. फिलहाल पुलिस ने बरामद शराब को जब्त कर लिया है. आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है. जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी की उम्मीद जताई जा रही है.
Also Read: बिहार से नितिन नवीन और शिवेश कुमार जाएंगे राज्यसभा, बीजेपी ने जारी की लिस्ट
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Abhinandan Pandey
अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










