ePaper

जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों में चले लाठी-डंडे, तीन जख्मी

Updated at : 06 Dec 2025 8:05 PM (IST)
विज्ञापन
जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों में चले लाठी-डंडे,  तीन जख्मी

शंभुगंज थाना क्षेत्र के बेलारी गांव में विवादित जमीन पर कूड़ा फेंकने को ले दो पक्षों के बीच विवाद इस कदर बढ़ा कि दोनों के बीच जमकर लाठी-डंडे चले

विज्ञापन

शंभुगंज.

शंभुगंज थाना क्षेत्र के बेलारी गांव में विवादित जमीन पर कूड़ा फेंकने को ले दो पक्षों के बीच विवाद इस कदर बढ़ा कि दोनों के बीच जमकर लाठी-डंडे चले. घटना में एक पक्ष के हरेराम झा पिता स्व. रसिक लाल झा तो वहीं दूसरे पक्ष के धनंजय झा और नितिन झा दोनों पिता हरे कृष्ण झा जख्मी हो गये. घटना के बाद दोनों ही पक्ष थाना पहुंचे. जहां से पुलिस ने इलाज के लिये सभी जख्मी को सीएचसी शंभुगंज भेज दिया. चिकित्सक ने गंभीर रूप से जख्मी हरेराम झा, धनंजय झा व नितिन झा को प्राथमिक उपचार करने के बाद बेहतर इलाज के लिए भागलपुर रेफर कर दिया. जानकारी के अनुसार बेलारी गांव के हरेराम झा को उसके ही बड़े भाई हरे कृष्ण झा से जमीन विवाद चल रहा था. जख्मी हरेराम झा ने बताया कि पंचायत व अंचल से उस जमीन को लेकर उनके पक्ष में फैसला दिया गया था. जिसके बाद फिर विपक्षी उस जमीन पर टायटल केस किया था. जिसका मामला न्यायालय में चल रहा था. इसी बीच उस जमीन पर जब धनंजय झा के परिजन कूड़ा फेंक दिये तो हरेराम झा ने कूड़ा फेंके जाने का विरोध किया. जिससे विवाद बढ़ गया और फिर गाली-गलौज होते-होते मारपीट शुरू हो गयी. घटना में एक पक्ष के हरेराम झा जख्मी हो गये तो दूसरे पक्ष के उसके ही भतीजा धनंजय झा एवं नितिन कुमार झा दोनों के पिता हरे कृष्णा झा जख्मी हो गये. दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर प्राथमिकी दर्ज करायी है. थानाध्यक्ष बबलू कुमार ने बताया कि दोनों पक्षों के आवेदन के आलोक में प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच पड़ताल की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SHUBHASH BAIDYA

लेखक के बारे में

By SHUBHASH BAIDYA

SHUBHASH BAIDYA is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन