सैजपुर रेलवे ओवरब्रिज के नीचे ट्रेन की चपेट में आने से व्यक्ति की मौत, पहचान में जुटी पुलिस

Published by : AMIT KUMAR SINH Updated At : 17 May 2026 3:59 PM

विज्ञापन

Banka News:बांका-अमरपुर मुख्य मार्ग स्थित सैजपुर रेलवे ओवरब्रिज के समीप ट्रेन की चपेट में आने से एक अधेड़ व्यक्ति की मौत हो गई. रेलवे ट्रैक पर शव मिलने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई. सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया है और मृतक की पहचान के प्रयास में जुट गई है.

विज्ञापन

बांका से चंदन कुमार की रिपोर्ट :

सैजपुर रेलवे ओवरब्रिज के पास रविवार को रेलवे पटरी पर एक व्यक्ति का शव पड़ा मिला. स्थानीय लोगों ने शव देख तुरंत पुलिस को सूचना दी. घटना की जानकारी मिलते ही सदर पुलिस पदाधिकारी संजय कुमार और रेलवे पुलिस मौके पर पहुंचे. पुलिस ने आसपास के लोगों से शव की पहचान कराने की कोशिश की, लेकिन काफी प्रयास के बाद भी मृतक की पहचान नहीं हो सकी.

पोस्टमार्टम के बाद 72 घंटे तक सुरक्षित रखा गया शव

पहचान नहीं होने पर पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल बांका भेज दिया. पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी होने के बाद शव को 72 घंटे के लिए पोस्टमार्टम हाउस में सुरक्षित रखा गया है, ताकि परिजन या परिचित पहचान कर सकें.

“धूप से बचने के दौरान हुआ हादसा”

पुलिस पदाधिकारी ने आशंका जताई कि मृतक आसपास के किसी गांव का हो सकता है और संभवतः मवेशी चराने के लिए वहां आया होगा. कड़ी धूप से बचने के लिए वह रेलवे ओवरब्रिज के नीचे बैठा होगा, तभी अचानक ट्रेन की चपेट में आ गया. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और मृतक की पहचान कराने का प्रयास जारी है.

विज्ञापन
AMIT KUMAR SINH

लेखक के बारे में

By AMIT KUMAR SINH

AMIT KUMAR SINH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन