बारिश आते ही कट जाता है दर्जनों गांवों का संपर्क, सुखनियां नदी पर पुल की उठी मांग

Updated:
विज्ञापन
बारिश आते ही कट जाता है दर्जनों गांवों का संपर्क, सुखनियां नदी पर पुल की उठी मांग

Banka Bridge Demand: बांका जिले के जयपुर पंचायत स्थित सुखनियां नदी पर पुल नहीं होने से हर साल बरसात में एक दर्जन से अधिक गांवों का संपर्क जयपुर बाजार और कटोरिया प्रखंड मुख्यालय से टूट जाता है. मरीजों, स्कूली बच्चों और आम लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है. अब ग्रामीणों ने ढेबरमोह घाट पर जल्द पुल निर्माण की मांग तेज कर दी है.

विज्ञापन

जयपुर (बांका) से लक्ष्मण कुमार मंटु की रिपोर्ट :

जयपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत झारखंड बॉर्डर से सटे दुलमपुर गांव के पास सुखनियां नदी के ढेबरमोह घाट पर पुल निर्माण की मांग लंबे समय से की जा रही है. ग्रामीणों का कहना है कि बारिश शुरू होते ही नदी उफान पर आ जाती है और कई गांवों का संपर्क पूरी तरह टूट जाता है.

इस रास्ते से होकर लोगों का आवागमन जयपुर बाजार, कटोरिया प्रखंड मुख्यालय और अन्य जरूरी स्थानों तक होता है. पुल नहीं रहने से लोगों को जान जोखिम में डालकर नदी पार करनी पड़ती है.

मरीज और स्कूली बच्चे सबसे ज्यादा प्रभावित

ग्रामीणों ने बताया कि बरसात के मौसम में सबसे अधिक परेशानी बीमार मरीजों और स्कूली छात्र-छात्राओं को होती है. मरीजों को अस्पताल पहुंचाने में काफी दिक्कत होती है, जबकि बच्चों की पढ़ाई भी प्रभावित होती है.स्थानीय लोगों का कहना है कि कई बार आपात स्थिति में घंटों इंतजार करना पड़ता है. ग्रामीणों ने प्रशासन और जनप्रतिनिधियों से जल्द स्थायी समाधान की मांग की है.

ग्रामीणों ने उठाई पुल निर्माण की आवाज

क्षेत्र के बुद्धिजीवियों और ग्रामीणों ने आमजन हित में पुल निर्माण की मांग को जोरदार तरीके से उठाया है. मांग करने वालों में उपमुखिया प्रमोद कुमार यादव, तनिकलाल यादव, गुणसागर यादव, राजेश यादव, भगलू सोरेन, पवन चौधरी, रामाकांत साह और सुनील किस्कू सहित कई ग्रामीण शामिल हैं. ग्रामीणों का कहना है कि पुल बनने से इलाके के हजारों लोगों को राहत मिलेगी और आवागमन आसान होगा.

विधायक ने दिया जल्द समाधान का भरोसा

कटोरिया विधायक पूरनलाल टुडु ने कहा कि स्थानीय कार्यकर्ताओं से क्षेत्र की जरूरी समस्याओं की सूची मांगी गई है. इसमें पुल, पुलिया, सड़क, नाला और पेयजल संकट जैसी समस्याएं शामिल हैं. उन्होंने कहा कि जल्द ही इन समस्याओं के समाधान की दिशा में पहल की जाएगी.

विज्ञापन
Amit Kr Sinha

लेखक के बारे में

By Amit Kr Sinha

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन