गुजरात लौटते समय ट्रेन में अधेड़ की मौत, शव गांव पहुंचते ही मचा कोहराम

मृतक का फाइल फोटो
गुजरात में काम करने वाले प्रवेश सिंह भतीजी की शादी में शामिल होने गांव आए थे. वापसी में ट्रेन में अचानक तबीयत बिगड़ने से उनकी दुखद मौत हो गई. शव गांव पहुंचते ही परिजनों और ग्रामीणों में मातम छा गया.
बांका जिले के शंभुगंज प्रखंड अंतर्गत रामचुआ गांव निवासी एक अधेड़ की गुजरात जाने के दौरान ट्रेन में अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई. मृतक की पहचान भवानंद सिंह के 50 वर्षीय पुत्र प्रवेश उर्फ पप्पू सिंह के रूप में हुई है. घटना के बाद परिवार और पूरे गांव में शोक का माहौल है.
भतीजी की शादी में शामिल होने आए थे गांव
परिजनों के अनुसार प्रवेश उर्फ पप्पू सिंह पिछले करीब 20 वर्षों से गुजरात में रहकर एक निजी कंपनी में काम करते थे. करीब एक माह पहले वे अपनी भतीजी की शादी में शामिल होने गांव आए थे. शादी के बाद चार दिन पहले पत्नी अर्चना देवी और दो बच्चों के साथ ट्रेन से गुजरात लौट रहे थे.
फतेहपुर स्टेशन के पास बिगड़ी तबीयत
यात्रा के दौरान फतेहपुर स्टेशन के समीप अचानक उनके सिर में तेज चक्कर आया और उनकी तबीयत बिगड़ने लगी. परिजन कुछ समझ पाते, उससे पहले ही ट्रेन में उनकी मौत हो गई. घटना से परिवार के लोगों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा.
शव गांव पहुंचते ही उमड़ी भीड़
सोमवार को शव गांव पहुंचने पर अंतिम दर्शन के लिए बड़ी संख्या में ग्रामीण जुट गए. पत्नी अर्चना देवी का रो-रोकर बुरा हाल था और वे बार-बार बेहोश हो रही थीं. वृद्ध पिता भवानंद सिंह भी गहरे सदमे में दिखे.
परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़
प्रवेश सिंह पांच भाइयों में दूसरे स्थान पर थे. उनके बड़े भाई दिवेश सिंह तथा छोटे भाई मुकेश, सिंटू और रुपेश हैं. उनकी असामयिक मृत्यु से पूरे परिवार में शोक की लहर है और गांव में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है.
ये भी पढ़ें : चांदन में महिला स्वावलंबन को मिली नयी उड़ान, मंत्री नंदकिशोर राम ने बकरी शेड निर्माण की रखी आधारशिला
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By सुभाष वैद्य
सुभाष वैद्य प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के बांका कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










