उमस भरी गर्मी और बिजली कटौती से लोग बेहाल
Author Amit kumar sinh
Updated:
विज्ञापन

बीते दो-तीन दिनों से क्षेत्र में लगातार बढ़ रही उमस और भीषण गर्मी ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है. ऊपर से लगातार हो रही बिजली कटौती ने आम जनजीवन को पूरी तरह प्रभावित कर दिया है.
विज्ञापन
पंजवारा (बांका )से गौरव कश्यप की रिपोर्ट :
बीते दो-तीन दिनों से क्षेत्र में लगातार बढ़ रही उमस और भीषण गर्मी ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है. ऊपर से लगातार हो रही बिजली कटौती ने आम जनजीवन को पूरी तरह प्रभावित कर दिया है. शनिवार देर रात अचानक बिजली आपूर्ति ठप हो गई, जिसके बाद कई घंटों तक लोग अंधेरे और गर्मी में परेशान रहे.बच्चों व बुजुर्गाें की हालत हुई खराब
बिजली नहीं रहने के कारण लोगों को रातभर सोने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा. उमस भरी गर्मी से परेशान लोग देर रात तक घरों के बाहर, छतों और सड़कों पर टहलते नजर आये. बच्चों और बुजुर्गों की स्थिति सबसे ज्यादा खराब रही.लगातार बिगड़ती जा रही बिजली आपूर्ति
स्थानीय लोगों का कहना है कि पिछले कुछ दिनों से बिजली आपूर्ति की स्थिति लगातार बिगड़ती जा रही है. कभी लो-वोल्टेज तो कभी घंटों बिजली गायब रहने से दैनिक कार्य भी प्रभावित हो रहे हैं.लोगों ने विभाग से जल्द बिजली व्यवस्था में सुधार करने की मांग की है, ताकि इस भीषण गर्मी में राहत मिल सके.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










