नीट पेपर लीक पर राहुल गांधी का पीएम मोदी से सीधा सवाल- शिक्षा मंत्री को पद से क्यों नहीं हटा रहे?

कांग्रेस नेता राहुल गांधी, फोटो पीटीआई
NEET Paper Leak Case: कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने नीट पेपर लीक मामले में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर एक बार फिर हमला बोला है. उन्होंने एक्स पर पीएम से सवाल पूछा- आप शिक्षा मंत्री को हटाते क्यों नहीं हैं?
NEET Paper Leak Case: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने 2024 और 2026 में हुए पेपर लीक मामले का जिक्र करते हुए पीएम मोदी पर हमला बोला. एक्स पर लिखा- 2024 में पेपर लीक हुआ. परीक्षा रद्द नहीं हुई. मंत्री ने इस्तीफा नहीं दिया. CBI ने जांच शुरू की. एक समिति बनाई गई. नीट 2026 का जिक्र करते हुए उन्होंने लिखा- पेपर लीक हुआ. परीक्षा रद्द हुई. मंत्री ने फिर भी इस्तीफा नहीं दिया. CBI फिर से जांच कर रही है. एक और समिति बनाई जाएगी.
मोदी जी देश आपसे कुछ सवाल पूछ रहा है: राहुल गांधी
राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री पर हमला करते हुए लिखा- श्री मोदी, देश आपसे कुछ सवाल पूछ रहा है – उनके जवाब दीजिए! पेपर बार-बार लीक क्यों हो रहे हैं? आप बार-बार चुप क्यों रहते हैं? आप उस शिक्षा मंत्री को पद से क्यों नहीं हटा रहे, जो बार-बार नाकाम साबित हो रहे हैं?
खुद जवाबदेही लें प्रधानमंत्री: राहुल
राहुल गांधी नीट पेपर लीक मामले में शिक्षा मंत्री को बर्खास्त करने की लगातार मांग कर रहे हैं. शनिवार को भी उन्होंने कहा था- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को तत्काल बर्खास्त करें या खुद जवाबदेही स्वीकार करें. उन्होंने यह आरोप भी लगाया कि यह मामला भारतीय जनता पार्टी, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ और विभिन्न संस्थाओं में बैठे इनसे जुड़े लोगों के बीच पैसे बनाने के लिए की गई साठगांठ का मामला है. लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष ने एक्स पर एक वीडियो पोस्ट कर कहा, नीट के 22 लाख बच्चों के साथ धोखा हुआ है. पर मोदी जी एक शब्द भी नहीं बोल रहे. धर्मेंद्र प्रधान जी को अभी हटाइए, या जवाबदेही खुद लीजिए.
ये भी पढ़ें: नीट पेपर लीक मामले में सीबीआई की ताबड़तोड़ कार्रवाई, 14 दिनों की रिमांड पर ‘मास्टरमाइंड’
NEET पेपर लीक: NTA में फेरबदल; दो नए जॉइंट सेक्रेटरी और दो जॉइंट डायरेक्टर नियुक्त
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By अरबिंद कुमार मिश्रा
अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.
झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.
करियर का सफरनामा
अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.
प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग
खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:
34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.
पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.
पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.
शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)
UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.
बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.
एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.
लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










