Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का कहर, 31 की मौत, 5.65 लाख लोग प्रभावित

Updated:
विज्ञापन
असम में बाढ़ से तबाही, फोटो- पीटीआई

असम में बाढ़ से तबाही, फोटो- पीटीआई

Assam Flood Crisis: असम बाढ़ से हलकान है. बाढ़ के कारण 31 लोगों की मौत हो गई है. 5.65 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित हुए हैं. 12 जिले बाढ़ की चपेट में हैं जिसमें शिवसागर सबसे ज्यादा प्रभावित हुआ है. राज्य के सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने राहत और पुनर्वास का दिया भरोसा दिया है.

विज्ञापन

Assam Flood Crisis: असम में लगातार हो रही बारिश के कारण बाढ़ की स्थिति गंभीर होती जा रही है. राज्य में बाढ़ से अब तक 31 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि करीब 5.65 लाख लोग प्रभावित हुए हैं. अधिकारियों के मुताबिक, पिछले 24 घंटों में ही बाढ़ के पानी में डूबने से 21 लोगों की जान चली गई.

सीएम हिमंता ने बाढ़ प्रभावित इलाकों का किया दौरा

प्रदेश के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने ऊपरी असम के कई बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया और पीड़ित परिवारों से मुलाकात की. उन्होंने प्रत्येक मृतक के परिजनों को चार लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की है.

सरकार इस संकट की घड़ी में प्रभावित परिवारों के साथ खड़ी है और पुनर्वास के साथ-साथ आजीविका को दोबारा पटरी पर लाने के लिए हर संभव मदद करेगी. मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा

शिवसागर में सबसे ज्यादा नुकसान

असम राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (ASDMA) के अनुसार, शिवसागर जिले में बाढ़ से सबसे ज्यादा तबाही हुई है. यहां करीब 3.6 लाख लोग प्रभावित हुए हैं. इसके बाद जोरहाट में करीब 88 हजार और चराइदेव में 72,500 से अधिक लोग बाढ़ की चपेट में हैं.

क्रमजिलाप्रभावित लोग (लगभग)स्थिति
1शिवसागर3.6 लाखसबसे ज्यादा प्रभावित
2जोरहाट88,000गंभीर रूप से प्रभावित
3चराइदेव72,500+भारी प्रभावित

सबसे ज्यादा बाढ़ से प्रभावित इलाके

बाढ़ प्रभावित जिले विश्वनाथ, चराइदेव, धेमाजी, डिब्रूगढ़, गोलाघाट, जोरहाट, कामरूप, कामरूप महानगर, कार्बी आंगलोंग, नागांव, शिवसागर और तिनसुकिया हैं.

राहत पहुंचाने में आ रही चुनौतियां

मुख्यमंत्री सरमा ने बताया कि कई इलाकों में सड़क और संचार व्यवस्था प्रभावित होने के कारण राहत सामग्री पहुंचाने में परेशानी हो रही है. उन्होंने कहा कि जो लोग राहत शिविरों में पहुंच चुके हैं, उनके लिए राहत सामग्री की व्यवस्था की जा रही है. उन्होंने यह भी कहा कि बाढ़ में खोए दस्तावेजों को दोबारा उपलब्ध कराने के लिए सरकार कदम उठाएगी और गंभीर रूप से बीमार लोगों को अस्पताल पहुंचाया जाएगा.

सेना और NDRF ने 6 हजार से ज्यादा लोगों को बचाया

राहत और बचाव अभियान में सेना, राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (NDRF), राज्य आपदा मोचन बल (SDRF), पुलिस और अन्य एजेंसियां जुटी हुई हैं. अब तक चराइदेव, गोलाघाट, जोरहाट और शिवसागर के विभिन्न इलाकों से 6,000 से अधिक लोगों को सुरक्षित निकाला गया है.

मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट

भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने असम के लिए येलो अलर्ट जारी किया है. विभाग के मुताबिक, अगले चार दिनों तक राज्य के कुछ हिस्सों में गरज-चमक के साथ भारी बारिश हो सकती है. लोगों को मौसम की स्थिति पर नजर रखने और सतर्क रहने की सलाह दी गई है.

Also Read: Himachal Monsoon Alert: बादल फटने से कांगड़ा बेहाल, मकान ढहे, कई जिलों में बाढ़ का खतरा


विज्ञापन
प्रीतीश सहाय

लेखक के बारे में

By प्रीतीश सहाय

12 वर्षों से टीवी पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया में सेवाएं दे रहा हूं. रांची विश्वविद्यालय के पत्रकारिता विभाग से पढ़ाई की है. राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय विषयों के साथ-साथ विज्ञान और ब्रह्मांड विषयों पर रुचि है. बीते छह वर्षों से प्रभात खबर.कॉम के लिए काम कर रहा हूं. इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में काम करने के बाद डिजिटल जर्नलिज्म का अनुभव काफी अच्छा रहा है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola