बेनीपुर: सड़क निर्माण में अनियमितता के आरोप पर ग्रामीणों ने रुकवाया 49 लाख का कार्य

Updated:
विज्ञापन
लोगों के विरोध के बाद ठप्प पड़ा सड़क निर्माण कार्य | Prabhat Khabar Network

लोगों के विरोध के बाद ठप्प पड़ा सड़क निर्माण कार्य | Prabhat Khabar Network

बेनीपुर के वार्ड 9 में 49 लाख की सड़क निर्माण कार्य को स्थानीय लोगों ने अनियमितता के आरोप में रोक दिया है. ग्रामीणों ने जीएसबी की जगह खेत की मिट्टी के इस्तेमाल और पारदर्शिता की कमी पर सवाल उठाए हैं.

विज्ञापन

Benipur News: नगर परिषद के वार्ड संख्या-9 में भोला महतो के घर से भोला पासवान के घर तक करीब 49 लाख रुपये की लागत से हो रहे सड़क निर्माण कार्य को स्थानीय लोगों ने बुधवार को कथित अनियमितता का आरोप लगाते हुए रुकवा दिया. ग्रामीणों ने निर्माण की गुणवत्ता पर सवाल उठाते हुए विभागीय जांच की मांग की.

योजना बोर्ड नहीं लगाने और प्राक्कलन की अनदेखी का आरोप

स्थानीय लोगों का आरोप है कि निर्माण स्थल पर योजना से संबंधित सूचना बोर्ड नहीं लगाया गया है. साथ ही प्राक्कलन की अनदेखी कर संवेदक द्वारा कार्य कराया जा रहा है. ग्रामीणों का कहना है कि इससे निर्माण कार्य की पारदर्शिता पर सवाल खड़े हो रहे हैं.

यह भी पढ़ें: चोरी के जेवर खरीदने के आरोप में ज्वेलर्स संचालक गिरफ्तार

जीएसबी की जगह खेत की मिट्टी उपयोग करने का आरोप

ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि सड़क निर्माण में जीएसबी (ग्रेन्युलर सब-बेस) के स्थान पर किसानों के खेतों की मिट्टी का उपयोग किया जा रहा है और केवल औपचारिकता निभाई जा रही है. उनका कहना है कि इससे सड़क की गुणवत्ता प्रभावित होगी. लोगों ने संबंधित अभियंता को मौके पर बुलाने, योजना का बोर्ड लगाने तथा किसानों की अनुमति के बिना काटी गई मिट्टी का उचित मुआवजा देने की मांग की.

जांच के बाद होगी आगे की कार्रवाई

नगर परिषद के सहायक अभियंता अनिल कुमार ने बताया कि शिकायत मिलने के बाद तत्काल निर्माण कार्य रोक दिया गया है. पूरे मामले की जांच कराई जाएगी. जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर आवश्यक कार्रवाई करते हुए निर्माण कार्य दोबारा शुरू किया जाएगा.


विज्ञापन
सुबोध नारायण पाठक

लेखक के बारे में

By सुबोध नारायण पाठक

सुबोध नारायण पाठक पिछले 20 सालों से प्रिंट और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के माध्यम से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. ये सामाजिक-राजनीतिक नब्ज को करीब से समझते हैं और डिजिटल मीडिया के नए ट्रेंड्स, टूल्स व नैरेटिव स्टाइल्स के साथ प्रयोग करना पसंद करते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन