चोरी की जेवरात खरीदने वाला बहेड़ा का स्वर्ण व्यवसायी गिरफ्तार
संचालक की गिरफ्तारी के बाद विडान पड़ा बहेडा का संजय ज्वेलर्स | Prabhat Khabar Network
बहेड़ा बाजार स्थित संजय ज्वेलर्स के संचालक अशोक साह को चोरी के जेवरात खरीदने के आरोप में मधुबनी पुलिस ने गिरफ्तार किया है. चोरी की घटना की जांच के दौरान उनका नाम सामने आया था.
Benipur News: बहेड़ा थाना क्षेत्र के बहेड़ा बाजार स्थित संजय ज्वेलर्स के संचालक अशोक साह को मधुबनी जिले की कलुआही थाना पुलिस ने चोरी के जेवरात खरीदने के आरोप में बुधवार को गिरफ्तार कर लिया. कलुआही थानाध्यक्ष पायल भारती के नेतृत्व में पहुंची पुलिस टीम ने बहेड़ा थाना पुलिस के सहयोग से कार्रवाई की.
चोरी के मामले की जांच में सामने आया नाम
कलुआही थानाध्यक्ष पायल भारती ने बताया कि थाना क्षेत्र में हुई चोरी की एक घटना में गिरफ्तार आरोपितों से पूछताछ के दौरान यह जानकारी मिली कि चोरी के सोने-चांदी के आभूषण संजय ज्वेलर्स के संचालक अशोक साह को बेचे गए थे. इसी आधार पर आगे की कार्रवाई की गई.
यह भी पढ़ें: मटन दुकान की आड़ में चल रही थी शराब तस्करी, 16 लीटर शराब बरामद
निशानदेही पर की गई गिरफ्तारी
पुलिस के अनुसार आरोपित की पहचान सुनिश्चित कराने के लिए चोरी के मामले में गिरफ्तार एक आरोपित को भी साथ लाया गया था. उसकी निशानदेही पर अशोक साह को हिरासत में लेकर गिरफ्तार किया गया.
स्वर्ण व्यवसायियों में चर्चा
इस कार्रवाई के बाद बेनीपुर, बहेड़ा, आशापुर और आसपास के क्षेत्रों के स्वर्ण व्यवसायियों के बीच मामले को लेकर चर्चा का माहौल है. पुलिस मामले में आगे की जांच कर रही है.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए