बासोपट्टी बाजार में मटन दुकान की आड़ में चल रहे शराब तस्करी का भंडाफोड़, आरोपी पुलिस को देखकर फरार

Updated:
विज्ञापन

बासोपट्टी पुलिस द्वारा जब्त शराब | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

बासोपट्टी बाजार में पुलिस ने एक मटन दुकान की आड़ में चल रहे शराब तस्करी रैकेट का पर्दाफाश किया है. छापेमारी के दौरान 16 लीटर शराब बरामद हुई, लेकिन आरोपी संचालक पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया.

विज्ञापन

Basopatti News: बासोपट्टी बाजार स्थित एक मटन दुकान की आड़ में चल रही कथित शराब तस्करी का पुलिस ने भंडाफोड़ किया है. गुप्त सूचना के आधार पर की गई छापेमारी में पुलिस ने दुकान से 16 लीटर शराब बरामद की है. मामले में दुकान संचालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर उसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है.

विज्ञापन

पुलिस को देखकर आरोपी हुआ फरार

थानाध्यक्ष कार्तिक भगत ने बताया कि मंगलवार शाम करीब साढ़े सात बजे पुलिस टीम गुप्त सूचना के आधार पर बासोपट्टी बाजार स्थित इकबाल मटन दुकान पहुंची. पुलिस वाहन को देखकर एक व्यक्ति दुकान से भागने लगा. सशस्त्र बल के सहयोग से उसका पीछा किया गया, लेकिन घनी आबादी का फायदा उठाकर वह फरार हो गया.

मटन दुकान से 16 लीटर शराब बरामद

दुकान की तलाशी के दौरान पुलिस ने बकरियों को रखने की जगह के किनारे सफेद और लाल रंग के झोले में छिपाकर रखी गई कुल 16 लीटर शराब बरामद की. इसके बाद शराब को जब्त कर लिया गया.

आरोपी के खिलाफ दर्ज हुई प्राथमिकी

इस मामले में बासोपट्टी थाना कांड संख्या 245/26 दर्ज किया गया है. फरार आरोपी मो. इकबाल के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है.

थानाध्यक्ष कार्तिक भगत ने कहा कि शराब तस्करी और अवैध कारोबार में शामिल लोगों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा. मामले की जांच जारी है और फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है.


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन