भीषण गर्मी में पंजवारा बाजार में तरबूज की बहार, खरीदारी के लिए उमड़ रही भीड़

Published by : AMIT KUMAR SINH Updated At : 17 May 2026 2:15 PM

विज्ञापन

Summer Relief in Banka: बिहार में बढ़ती गर्मी और चिलचिलाती धूप के बीच बांका जिले का पंजवारा बाजार इन दिनों लाल-हरे तरबूजों से गुलजार नजर आ रहा है. गर्मी से राहत पाने के लिए लोग बड़ी संख्या में तरबूज खरीदने बाजार पहुंच रहे हैं. शाम होते ही बाजार में ग्राहकों की भीड़ और बढ़ जाती है.

विज्ञापन

पंजवारा (बांका) से गौरव कश्यप की रिपोर्ट :

पंजवारा बाजार में इन दिनों तरबूज की जबरदस्त मांग देखी जा रही है. तापमान बढ़ने के साथ लोग ठंडी और रसदार चीजों की ओर ज्यादा आकर्षित हो रहे हैं. ऐसे में तरबूज गर्मी से राहत देने वाला सबसे पसंदीदा फल बन गया है.

बाजार में हर तरफ दिख रहे तरबूज के ढेर

मुख्य बाजार से लेकर सब्जी मंडियों तक हर जगह तरबूज के ढेर सजे हुए हैं. दिनभर खरीदारों की आवाजाही बनी रहती है, जबकि शाम के समय बिक्री में और तेजी आ जाती है.व्यापारियों का कहना है कि इस बार गर्मी जल्दी शुरू होने से तरबूज की बिक्री में काफी बढ़ोतरी हुई है. अच्छी बिक्री से दुकानदारों में उत्साह का माहौल है.

पश्चिम बंगाल व झारखंड से हो रही आपूर्ति

व्यापारियों के अनुसार पंजवारा बाजार में तरबूज की आपूर्ति पश्चिम बंगाल और झारखंड से ट्रक और पिकअप वाहनों के जरिए हो रही है.इसके अलावा निझरी, रणगांव और पासो गांव के स्थानीय किसान भी अपनी ताजी फसल लेकर बाजार पहुंच रहे हैं. इससे बाजार में तरबूज की पर्याप्त उपलब्धता बनी हुई है.

आम लोगों के बजट में है कीमत

बाजार में तरबूज का थोक भाव करीब 20 रुपये प्रति किलो बताया जा रहा है, जबकि खुदरा बाजार में यह 30 रुपये प्रति किलो बिक रहा है.कीमत सामान्य रहने के कारण हर वर्ग के लोग आसानी से तरबूज खरीद रहे हैं. लोग परिवार के लिए बड़ी मात्रा में तरबूज खरीदते नजर आ रहे हैं.

डॉक्टर ने बताया गर्मी में क्यों जरूरी है तरबूज

स्थानीय चिकित्सक डॉ. उदय शंकर झा के अनुसार तरबूज में पानी की मात्रा काफी अधिक होती है, जो शरीर को डिहाइड्रेशन से बचाने में मदद करती है.उन्होंने बताया कि लू और उमस भरी गर्मी में तरबूज शरीर को ठंडक पहुंचाने के साथ ऊर्जा बनाए रखने में भी सहायक होता है. यही वजह है कि गर्मी बढ़ने के साथ इसकी मांग लगातार बढ़ रही है.

विज्ञापन
AMIT KUMAR SINH

लेखक के बारे में

By AMIT KUMAR SINH

AMIT KUMAR SINH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन