हर घंटे मौसम का मिजाज बदलने से लोग हो रहे बीमार
Published by : MANISH KUMAR Updated At : 06 Jun 2026 9:58 AM
विज्ञापन
शनिवार की देर शाम अपने काम से बाहर निकला एक अधेड़ हीटवेव की चपेट में आकर गंभीर रूप से बीमार हो गए जिसका रविवार को अस्पताल में इलाज कराया गया.
विज्ञापन
कटोरिया (बांका) से दीपक चौधरी की रिपोर्ट :
हर घंटे मौसम के मिजाज में आ रहे बदलाव से लोग बीमार हो रहे हैं. चिलचिलाती धूप के बाद बारिश से लोग बीमार होकर अस्पताल पहुंच रहे हैं. वहीं शनिवार की देर शाम अपने काम से बाहर निकला एक अधेड़ हीटवेव की चपेट में आकर गंभीर रूप से बीमार हो गए जिसका रविवार को अस्पताल में इलाज कराया गया. उन्हें तेज बुखार, शरीर में जलन व सिर दर्द की शिकायत पर अस्पताल में भर्ती कराया गया.खड़वारा गांव निवासी स्व बिल्लो यादव के रूप में पहचान
कटोरिया एवं आसपास के क्षेत्रों में हर घंटे मौसम का मिजाज बदलने से लोग बीमार भी हो रहे हैं. सुबह सुहाने मौसम के बाद दोपहर में चिलचिलाती धूप के प्रभाव से लोग हीटवेव का भी शिकार हुए. देवासी पंचायत के खड़वारा गांव निवासी स्व बिल्लो यादव के 60वर्षीय पुत्र कमल यादव को परिजनों ने गंभीर स्थिति में अस्पताल में भर्ती कराया.प्राथमिक उपचार के बाद मिली राहत
हीटवेव के मरीज कमल यादव का अस्पताल में चिकित्सक डॉ शैलजानंद शुक्ला ने प्राथमिक उपचार किया. फिर स्वास्थ्य में सुधार हुआ. खड़वारा निवासी कमल यादव को तेज बुखार, शरीर में जलन व सिर दर्द की शिकायत पर अस्पताल में भर्ती कराया गया था.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










