''''देसी जुगाड़ टेक्नोलॉजी'''' के मामले में अमर का बजता है डंका

Published by : MANISH KUMAR Updated At : 06 Jun 2026 10:27 AM

विज्ञापन

हम बात कर रहे हैं पंजवारा बाजार के मिस्त्री अमर कुमार पंडित की 'देसी जुगाड़ टेक्नोलॉजी' की. ​चाहे भारी-भरकम जनरेटर हो, पंखे की बाइंडिंग, टुल्लू पंप से लेकर सिंचाई के बड़े मोटर हो, फ्रिज, एसी, कूलर, वॉशिंग मशीन, मिक्सी और समरसेबल सभी को पलक झपकते ही दुरुस्त कर देते हैं.

विज्ञापन

पंजवारा (बांका) से गौरव कश्यप की रिपोर्ट,

न कोई बड़ी डिग्री, न कोई टेक्निकल डिप्लोमा, लेकिन हुनर ऐसा कि बड़े-बड़े इंजीनियर और टेक्नीशियन भी दांतों तले उंगली दबा लें. हम बात कर रहे हैं पंजवारा बाजार के मिस्त्री अमर कुमार पंडित की ””देसी जुगाड़ टेक्नोलॉजी”” के मामले में अमर का इस इलाके में कोई सानी नहीं है. चाहे भारी-भरकम जनरेटर की खराबी हो, पंखे की बाइंडिंग (क्वायल) करनी हो, टुल्लू पंप से लेकर सिंचाई के बड़े मोटर हो, या फिर फ्रिज, एसी, कूलर, वॉशिंग मशीन, मिक्सी और समरसेबल मोटर जैसे इलेक्ट्रॉनिक्स उपकरण अमर अपनी पारखी नजरों से उन्हें पलक झपकते ही दुरुस्त कर देते हैं.

काम आता है अमर का ””जुगाड़””

अक्सर जिन जटिल तकनीकी गड़बड़ियों को देखकर अमर अपने देसी अनुभव और अनोखे जुगाड़ से आसानी से चालू कर देते हैं. यही वजह है कि उनकी छोटी सी दुकान पर हमेशा भीड़ लगी रहती है.

दो राज्यों के सैकड़ों गाँवों में है अमर के हुनर का डंका

पंजवारा बाजार में डाकघर के पास स्थित अमर की एक छोटी सी दुकान है, लेकिन उनकी ख्याति दूर-दूर तक फैली है. उनके इस बेजोड़ हुनर के मुरीद केवल स्थानीय लोग ही नहीं हैं. पंजवारा और आसपास के सैकड़ों गाँवों के अलावा, बिहार और झारखंड के सीमावर्ती इलाकों जैसे गोड्डा, बाराहाट, बौंसी और धोरैया तक के लोग अपने खराब इलेक्ट्रॉनिक उपकरण लेकर अमर के पास ही आते हैं.

गर्मी आते ही बढ़ती है डिमांड, लगानी पड़ती है ””सिफारिश””

भीषण गर्मी के इस मौसम में अमर की व्यस्तता इतनी बढ़ जाती है कि लोगों को अपने पंखे, कूलर और एसी ठीक कराने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ती है. काम के भारी दबाव के कारण ग्राहकों को अपन बारी का इंतजार करना पड़ता है, लेकिन लोग इंतजार करना बेहतर समझते हैं क्योंकि उन्हें पता है कि अमर के हाथ लगते ही मशीन फिर से नए जैसी काम करने लगेगी.अमर कुमार पंडित ( पैरू) आज के युवाओं के लिए इस बात की जीती-जागती मिसाल हैं कि अगर आपके पास सच्चा हुनर और लगन हो, तो किताबी डिग्रियां भी आपके सामने छोटी पड़ जाती हैं.

विज्ञापन
MANISH KUMAR

लेखक के बारे में

By MANISH KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन