बिच्छू के डंक से महिला की स्थिति हुई गंभीर, अस्पताल में हुआ प्राथमिक उपचार

Updated:
विज्ञापन
बिच्छू के डंक से महिला की स्थिति हुई गंभीर, अस्पताल में हुआ प्राथमिक उपचार

-सांप व बिच्छू दंश की बढती घटनाओं से लोग सहमे-सहमे नजर आ रहे हैं. उमस भरी गर्मी में लोग अपने घरों में भी सुरक्षित नहीं हैं.

विज्ञापन

कटोरिया (बांका) से दीपक चौधरी की रिपोर्ट :

सुईया थाना क्षेत्र के धनुवसार पंचायत अंतर्गत लहरनियां गांव में बिच्छू डंक से एक महिला की स्थिति गंभीर हो गई. पंचानंद यादव की 35वर्षीया पत्नी हेमिया देवी को परिजनों ने गंभीर हालत में कटोरिया स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया. वहीं सतर्कता में कमी से लोग घर के कमरों में भी सांप के डंसने व बिच्छू के डंक मारने का शिकार हो जा रहे हैं.

चिकित्सकों ने किया प्राथमिक उपचार

बिच्छू डंक की शिकार हुई महिला को परिजनों ने बिना देरी किए ही अस्पताल लाया. जहां चिकित्सक डॉ शैलजानंद शुक्ला के नेतृत्व में मेडिकल टीम द्वारा उसका प्राथमिक उपचार हुआ.

घर के कमरे में ही मारा डंक

लहरनियां गांव निवासी महिला हेमिया देवी अपने घरों में दैनिक कार्य कर रही थी, तभी जमीन पर चल रहे बिच्छू पर पैर रखाते ही उसने डंक मार दिया. कुछ ही देर में महिला की स्थिति गंभीर होने लगी.

विज्ञापन
Manish Kumar

लेखक के बारे में

By Manish Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन