महादलित टोला में लंबे समय से नल-जल योजना ठप, पेयजल संकट से ग्रामीण परेशान

Updated:
विज्ञापन
महादलित टोला में लंबे समय से नल-जल योजना ठप, पेयजल संकट से ग्रामीण परेशान

लौढ़िया खुर्द पंचायत अंतर्गत लखपुरा गांव के वार्ड नंबर 8 स्थित महादलित टोला में लंबे समय से नल-जल योजना बंद पड़ी हुई है.

विज्ञापन

पंजवारा बांका से गौरव कश्यप की रिपोर्ट,

पंजवारा प्रखंड की लौढ़िया खुर्द पंचायत अंतर्गत लखपुरा गांव के वार्ड नंबर 8 स्थित महादलित टोला में लंबे समय से नल-जल योजना बंद पड़ी हुई है. इसके कारण टोला के दर्जनों परिवारों को स्वच्छ पेयजल नहीं मिल पा रहा है और उन्हें भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है.

ग्रामीणों ने बताया कि नल-जल योजना से जलापूर्ति बंद हुए काफी समय बीत चुका है. भीषण गर्मी के इस मौसम में पेयजल संकट और भी गंभीर हो गया है. लोगों को पीने एवं घरेलू उपयोग के लिए पानी की व्यवस्था करने हेतु चापाकलों एवं अन्य जलस्रोतों पर निर्भर रहना पड़ रहा है. महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों को पानी लाने के लिए काफी दूरी तय करनी पड़ती है.

अधिकारियों को कराया अवगत, नहीं हुई मरम्मत

ग्रामीणों का कहना है कि कई बार पंचायत प्रतिनिधियों एवं संबंधित विभागीय अधिकारियों को इस समस्या से अवगत कराया गया, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है. महादलित टोला के लोगों में इस बात को लेकर नाराजगी है कि सरकार की महत्वाकांक्षी नल-जल योजना का लाभ उन्हें नहीं मिल पा रहा है.

ग्रामीणों ने जिला प्रशासन, पीएचईडी विभाग एवं पंचायत प्रतिनिधियों से अविलंब हस्तक्षेप कर नल-जल योजना को चालू कराने और नियमित जलापूर्ति सुनिश्चित करने की मांग की है. उनका कहना है कि यदि जल्द समाधान नहीं हुआ तो वे आंदोलन करने को बाध्य होंगे.

विज्ञापन
Manish Kumar

लेखक के बारे में

By Manish Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन