बिना सिमकार्ड के मोबाइल के साथ युवक गिरफ्तार
Published by : DEEPAK KUMAR CHOUDHARY Updated At : 01 Aug 2025 9:03 PM
चांदन थाना के पुलिस अवर निरीक्षक सुनील कुमार ने कांवरिया पथ के हरकट्टा मोड़ के समीप से बिना सिमकार्ड वाले एक मोबाइल के साथ युवक को गिरफ्तार कर जेल भेल भेज दिया.
चांदन. चांदन थाना के पुलिस अवर निरीक्षक सुनील कुमार ने कांवरिया पथ के हरकट्टा मोड़ के समीप से बिना सिमकार्ड वाले एक मोबाइल के साथ युवक को गिरफ्तार कर जेल भेल भेज दिया. संदेह के आधार पर तलाशी के दौरान युवक की जेब से एक सिम रहित मोबाइल जब्त किया गया. मोबाइल से संबंधित कोई कागजात प्रस्तुत नहीं किए जाने पर युवक को गिरफ्तार कर लिया गया. गिरफ्तार युवक की पहचान कोरिया गांव निवासी मुकेश यादव पिता रामदेव के रूप में हुई है. आशंका व्यक्त की जा रही है कि युवक के पास जब्त मोबाइल किसी कांवरिया की हो सकती है. वहीं छापेमारी अभियान में बाबूकुरा गांव से छापेमारी कर एक वारंटी संपूर्ण हांसदा को गिरफ्तार कर बांका कोर्ट भेजा गया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










