बिजली कटौती से खड़हरा के ग्रामीण परेशान, विभाग पर उपेक्षा का आरोप

Published by : SHUBHASH BAIDYA Updated At : 07 Jun 2026 5:23 PM

विज्ञापन

बाराहाट प्रखंड के खड़हरा गांव में लगातार बिजली कटौती को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है.

विज्ञापन

बाराहाट. बाराहाट प्रखंड के खड़हरा गांव में लगातार बिजली कटौती को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है. ग्रामीणों का आरोप है कि पिछले करीब दो माह से गांव में लगातार बिजली आपूर्ति बाधित हो रही है, जिससे आम जनजीवन प्रभावित हो गया है. ग्रामीण दुर्गेश मिश्रा, रूपेश मिश्रा, गौतम मिश्रा, भुल्सन मिश्रा, निशू मिश्रा और सिपू मिश्रा सहित अन्य लोगों ने बताया कि एक हजार से अधिक आबादी वाले इस गांव में कई-कई घंटे तक बिजली गायब रहती है. भीषण गर्मी के कारण बच्चों, बुजुर्गों और महिलाओं को सबसे अधिक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. ग्रामीणों का आरोप है कि समस्या की जानकारी देने के लिए जब वे विभागीय अधिकारियों को फोन करते हैं तो उनकी शिकायतों पर ध्यान नहीं दिया जाता. इससे लोगों में नाराजगी बढ़ रही है. ग्रामीणों का कहना है कि कई बार विभाग को समस्या से अवगत कराने के बावजूद कोई स्थायी समाधान नहीं किया गया. बिजली संकट से परेशान ग्रामीणों ने जिला प्रशासन को भी मामले की जानकारी दी है. उनका कहना है कि यदि जल्द ही बिजली व्यवस्था में सुधार नहीं हुआ तो वे आंदोलन करने को विवश होंगे. इस संबंध में बिजली विभाग के एसडीओ गुलशन नंदन कुमार ने बताया कि खड़हरा गांव में तीन ट्रांसफार्मर लगाए गए हैं और विभाग के स्तर पर किसी बड़ी समस्या की जानकारी नहीं है. उन्होंने कहा कि यदि ग्रामीणों को किसी प्रकार की परेशानी है तो वे लिखित आवेदन देकर शिकायत दर्ज करा सकते हैं. आवेदन मिलने के बाद जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी. ग्रामीणों को अब प्रशासनिक हस्तक्षेप और समस्या के स्थायी समाधान का इंतजार है.

विज्ञापन
SHUBHASH BAIDYA

लेखक के बारे में

By SHUBHASH BAIDYA

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन