लक्ष्मीकित्ता गांव में वृद्ध ने फांसी लगाकर की आत्महत्या
Published by : SHUBHASH BAIDYA Updated At : 07 Jun 2026 5:48 PM
थाना क्षेत्र अंतर्गत लक्ष्मीकित्ता गांव में रमजान अली 85 वर्ष की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला चर्चा का विषय बना हुआ है.
धोरैया. थाना क्षेत्र अंतर्गत लक्ष्मीकित्ता गांव में रमजान अली 85 वर्ष की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला चर्चा का विषय बना हुआ है. मृतक का शव घर में लटकता मिलने के बाद इलाके में सनसनी फैल गयी. घटना की सूचना मिलने के बाद थानाध्यक्ष सह इंस्पेक्टर अमित कुमार दल-बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे तथा मामले की तहकीकात की. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बांका भेज दिया. थानाध्यक्ष ने बताया कि मृतक की पतोहु मरीयम खातून के बयान पर थाना में यूडी केस दर्ज किया गया है. जिसमें बताया गया है कि उसके ससूर प्रोस्टेट की बीमारी से पीड़ित थे. हमेशा यूरिन की थैली पास में रखते थे. उसी बीमारी से तंग आकर उन्होंने जीवनलीला समाप्त कर ली. हालांकि मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस गहन जांच में जुटी हुई है. पुलिस का कहना है कि सभी बिंदुओं पर जांच की जा रही है और जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी. फिलहाल मृतक की पतोहु के फर्द बयान पर थाना में यूडी केस दर्ज किया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










