पंजवारा चेक पोस्ट पर 60 लीटर शराब बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार

Published by : SHUBHASH BAIDYA Updated At : 07 Jun 2026 6:26 PM

विज्ञापन

पंजवारा चेक पोस्ट पर जांच के क्रम में एक टेंपो से भारी मात्रा में विदेशी एवं देशी शराब बरामद की गयी. पुलिस ने मौके से दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया.

विज्ञापन

पंजवारा. पंजवारा थाना क्षेत्र में चलाए जा रहे विशेष वाहन जांच अभियान के दौरान पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. पंजवारा चेक पोस्ट पर जांच के क्रम में एक टेंपो से भारी मात्रा में विदेशी एवं देशी शराब बरामद की गयी. पुलिस ने मौके से दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया. थानाध्यक्ष चंदन कुमार ने बताया कि विशेष वाहन जांच के दौरान टेंपो संख्या जेएच17एजी-2755 की तलाशी ली गयी. तलाशी के क्रम में वाहन से स्टर्लिंग रिजर्व बी-7 कंपनी की 375 एमएल की 18 बोतल विदेशी शराब बरामद की गयी, जिसकी कुल मात्रा 6.750 लीटर है. इसके अलावा 180 एमएल के 297 पाउच देशी मसालेदार शराब भी बरामद किए गए, जिसकी कुल मात्रा 53.460 लीटर है. इस प्रकार कुल 60.210 लीटर शराब जब्त की गयी. पुलिस ने मौके से मो. अहमद (36 वर्ष), पिता मो. फारुख तथा मो. इम्तियाज (25 वर्ष), पिता मो. रज्जाक, दोनों निवासी मकरकोला, थाना मोतिया ओपी, जिला गोड्डा (झारखंड) को गिरफ्तार कर लिया. थानाध्यक्ष ने बताया कि गिरफ्तार दोनों आरोपितों के विरुद्ध बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है. साथ ही बरामद टेंपो को भी जब्त कर अग्रिम कानूनी कार्रवाई की जा रही है.

विज्ञापन
SHUBHASH BAIDYA

लेखक के बारे में

By SHUBHASH BAIDYA

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन