जदयू महिला प्रकोष्ठ की बैठक में महिला सशक्तिकरण पर हुई चर्चा

Updated at : 23 Mar 2025 8:27 PM (IST)
विज्ञापन
जदयू महिला प्रकोष्ठ की बैठक में महिला सशक्तिकरण पर हुई चर्चा

शंभुगंज के यशोधरा आइटी परिसर में रविवार को नारी शक्ति रथ महिला संपर्क यात्रा कार्यक्रम के तहत जदयू महिला प्रकोष्ठ की एक बैठक हुई.

विज्ञापन

शंभुगंज. शंभुगंज के यशोधरा आइटी परिसर में रविवार को नारी शक्ति रथ महिला संपर्क यात्रा कार्यक्रम के तहत जदयू महिला प्रकोष्ठ की एक बैठक शंभुगंज प्रखंड जदयू महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष शांति देवी की अध्यक्षता में आयोजित की गयी. बैठक का संचालन जिला जदयू महिला प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष सह मुखिया मीनु सिंह द्वारा किया गया. इस अवसर पर जदयू प्रदेश महिला प्रकोष्ठ के अध्यक्ष डॉ भारती मेहता, प्रदेश उपाध्यक्ष राज कुमारी वीभू, अनिता मिश्रा, शोभा देवी, रेणुका कुशवाहा, बीनू बिहारी, अंजु कुमारी, रेणु सिंह एवं भागलपुर जिला जदयू अध्यक्ष विपिन बिहारी सहित अन्य कार्यकर्ता थे. बैठक में आये हुए अतिथियों को अंग वस्त्र, बुके व पुष्पमाला देकर स्वागत किया गया. बैठक में महिला सशक्तिकरण पर चर्चा की गयी. साथ ही 2025 में फिर से नीतीश कुमार के संबंध में विस्तृत रूप से चर्चा हुई. महिला प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष डा. भारती मेहता ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बिहार को उस ऊंचाई पर लेकर जाना चाहते हैं जहां से चाहकर भी कोई नीचे नहीं आ सके. कहा कि मुख्यमंत्री महिला उद्यमी योजना के तहत महिलाओं को उद्यम लगाने के लिए 10 लाख रुपए तक आर्थिक सहायता जिसमें पांच लाख का अनुदान दी जाती. इस मौके पर बांका जिला जदयू महिला प्रकोष्ठ के उपाध्यक्ष आशा देवी, जिला महिला प्रकोष्ठ महासचिव राजकुमारी देवी, जिला महिला प्रकोष्ठ उपाध्यक्ष सरिता देवी, जिला महिला प्रकोष्ठ महासचिव कुमारी स्वेता, बांका प्रखंड महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष पिंकी देवी, नगर परिषद महिला प्रकोष्ठ उपाध्यक्ष रुपम कुमारी, कटोरिया प्रखंड महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष नीलम देवी, शंभुगंज प्रखंड जदयू अध्यक्ष बालेश्वर प्रसाद सिंह, जिला जदयू उपाध्यक्ष राजीव रंजन कुशवाहा, दिनेश मंडल, नवल कुमार मंडल, कंतलाल मंडल सहित अन्य महिला कार्यकर्ता उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SHUBHASH BAIDYA

लेखक के बारे में

By SHUBHASH BAIDYA

SHUBHASH BAIDYA is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन