समीक्षा में बूथों पर मिली शिकायतों को दूर का निर्देश

Updated at : 16 Oct 2025 8:05 PM (IST)
विज्ञापन
समीक्षा में बूथों पर मिली शिकायतों को दूर का निर्देश

विधानसभा चुनाव के मद्देनजर सभी विद्यालय प्रधान, पीएचइडी व बिजली विभाग के जेई के साथ समीक्षा बैठक बीडीओ अरविंद कुमार की अध्यक्षता में संपन्न हुई

विज्ञापन

मतदान केंद्रों पर मुलभूत सुविधाओं को लेकर बीडीओ ने की बैठक धोरैया. प्रखंड मुख्यालय स्थित बहुउद्देशीय सभागार धोरैया में गुरुवार को विधानसभा चुनाव के मद्देनजर सभी विद्यालय प्रधान, पीएचइडी व बिजली विभाग के जेई के साथ समीक्षा बैठक बीडीओ अरविंद कुमार की अध्यक्षता में संपन्न हुई. बैठक में मतदान केंद्रों पर मूलभूत सुविधा से संबंधित बूथवार समीक्षा की गयी. समीक्षा के क्रम में दो दर्जन विद्यालयों के प्रधान ने चापाकल खराब रहने की शिकायत की. जिसको लेकर बीडीओ ने एक सप्ताह के अंदर खराब चापाकल के मरम्मत का निर्देश दिया. बीडीओ ने कहा कि जहां चापाकल बनने लायक नहीं है वहां अविलंब नया गाड़ें. वहीं दर्जन भर विद्यालय के प्रधान ने बताया कि नल जल सुविधा नहीं है जबकि विद्यालय के प्रांगण में ही टंकी अवस्थित है. ऐसे में बीडीओ ने मतदान केंद्रों पर नल जल की सुविधा बहाल करने की बात कही ताकि मतदान कर्मियों को असुविधा नहीं हो. वहीं कई विद्यालयों में लो वोल्टेज तथा बिजली कनेक्शन नहीं रहने की शिकायत की गयी. जिस पर बीडीओ ने बिजली विभाग के जेई को निर्देशित किया. विद्यालय प्रधान को कहा गया कि फाइव पिन सॉकेट चालू अवस्था में रखें. साथ ही एक एक्सटेंशन बोर्ड भी अलग से व्यवस्था कर रखें. वहीं विशेष परिस्थिति में रोशनी की भी व्यवस्था करने का निर्देश दिया गया. सभी मतदान केंद्रों पर रसोईया को होल्डर के लिए नामित किया गया. मौके पर प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी अमोद कुमार सहित अन्य मौजूद रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SHUBHASH BAIDYA

लेखक के बारे में

By SHUBHASH BAIDYA

SHUBHASH BAIDYA is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन