कटोरिया में झमाझम बारिश से बदला मौसम का मिजाज, भीषण गर्मी से लोगों को मिली बड़ी राहत

Published by : AMIT KUMAR SINH Updated At : 27 May 2026 9:29 AM

विज्ञापन

Bhagalpur News : कटोरिया में बुधवार अहले सुबह तेज हवाओं और झमाझम बारिश ने मौसम का पूरा मिजाज बदल दिया. पिछले दो सप्ताह से भीषण गर्मी और हीटवेव झेल रहे लोगों ने राहत की सांस ली.

विज्ञापन

कटोरिया (बांका) से दीपक चौधरी की रिपोर्ट

कटोरिया एवं आसपास के क्षेत्रों में बुधवार की सुबह करीब तीन बजे तेज हवा के साथ हुई जोरदार बारिश से मौसम सुहाना हो गया. बारिश के बाद तापमान में गिरावट दर्ज की गयी, जिससे लोगों को भीषण गर्मी और उमस से काफी राहत मिली. पिछले कई दिनों से प्रचंड धूप और हीटवेव के कारण जनजीवन प्रभावित हो रहा था.

कटोरिया क्षेत्र में बुधवार की अहले सुबह अचानक मौसम ने करवट ली. तेज हवाओं के साथ शुरू हुई झमाझम बारिश ने पूरे इलाके का मौसम खुशनुमा बना दिया. सुबह करीब तीन बजे हुई बारिश के बाद वातावरण में ठंडक घुल गयी और लोगों ने राहत महसूस की.

दो सप्ताह से गर्मी ने बढ़ा दी थी परेशानी

पिछले करीब दो सप्ताह से क्षेत्र में भीषण गर्मी और चिलचिलाती धूप ने लोगों का हाल बेहाल कर दिया था. दोपहर के समय सड़कें सूनी पड़ जा रही थीं और लोग जरूरी काम होने पर ही घरों से बाहर निकल रहे थे. गर्म हवाओं और उमस ने बच्चों, बुजुर्गों और कामकाजी लोगों की परेशानी बढ़ा दी थी.

हीटवेव की चपेट में आ रहे थे लोग

लगातार पड़ रही भीषण गर्मी का असर लोगों की सेहत पर भी दिख रहा था. अस्पतालों में तेज सिर दर्द, चक्कर, बुखार, पेट दर्द, दस्त और उल्टी जैसी शिकायतों वाले मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही थी. चिकित्सकों ने लोगों को धूप से बचने और पर्याप्त मात्रा में पानी पीने की सलाह दी थी.

बारिश के बाद लोगों ने ली राहत की सांस

बुधवार सुबह हुई बारिश के बाद तापमान में गिरावट दर्ज की गयी. मौसम सुहाना होने से लोगों के चेहरे खिल उठे. सुबह-सुबह ठंडी हवा चलने से वातावरण काफी सुखद बना रहा. किसानों और आम लोगों ने भी बारिश को राहत भरी बताया.

मौसम विभाग ने जतायी और बारिश की संभावना

स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि इसी तरह मौसम बना रहा तो भीषण गर्मी से काफी राहत मिलेगी. वहीं मौसम में बदलाव के बाद लोगों को उम्मीद है कि आने वाले दिनों में और बारिश हो सकती है, जिससे तापमान में और गिरावट आएगी.

विज्ञापन
AMIT KUMAR SINH

लेखक के बारे में

By AMIT KUMAR SINH

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन