Aurangabad News: औरंगाबाद पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल, छह थानों को मिले नए थानाध्यक्ष
Aurangabad News: छह थानों को मिले नए थानाध्यक्ष, 24 घंटे में योगदान देने का निर्देश.
Aurangabad News: (सुजीत कुमार सिंह) औरंगाबाद जिले में कानून-व्यवस्था को और अधिक मजबूत करने के उद्देश्य से पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है. पुलिस अधीक्षक अंबरीश राहुल ने जिले के छह थानों में नए थानाध्यक्षों की पदस्थापना करते हुए संबंधित अधिकारियों को 24 घंटे के भीतर नए पदस्थापन स्थल पर योगदान देने का निर्देश दिया है.
इस बदलाव को जिले की पुलिस व्यवस्था में नई ऊर्जा और बेहतर प्रशासनिक नियंत्रण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है.
इन अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी
प्राप्त जानकारी के अनुसार, औरंगाबाद पुलिस कार्यालय की लोक सूचना शाखा में प्रभारी पुलिस निरीक्षक के रूप में कार्यरत भवेश कुमार मंडल को यातायात थाना का नया थानाध्यक्ष बनाया गया है.
वहीं जिला आसूचना इकाई के प्रभारी पुलिस अवर निरीक्षक राजीव कुमार को गोह थाना की जिम्मेदारी सौंपी गई है.
इसके अलावा रफीगंज थाना में पदस्थापित सब इंस्पेक्टर निरंजन सिंह को देवकुंड थाना का नया थानाध्यक्ष बनाया गया है.
नवीनगर थाना में कार्यरत सब इंस्पेक्टर संजय कुमार को पौथु थाना का नेतृत्व सौंपा गया है.
सिमरा थाना के वर्तमान थानाध्यक्ष प्रशांत कुमार को ढिबरा थाना का नया थानाध्यक्ष नियुक्त किया गया है. वहीं मुफस्सिल थाना में कार्यरत सब इंस्पेक्टर अभिषेक कुमार को सिमरा थाना की कमान दी गई है.
कानून-व्यवस्था मजबूत करने की पहल .
पुलिस अधीक्षक द्वारा किए गए इस फेरबदल को प्रशासनिक दृष्टि से अहम माना जा रहा है . माना जा रहा है कि नए अधिकारियों की तैनाती से संबंधित क्षेत्रों में अपराध नियंत्रण, यातायात व्यवस्था और पुलिसिंग व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाया जा सकेगा.
पुलिस महकमे में बढ़ी हलचल
जिले में इस प्रशासनिक बदलाव को लेकर पुलिस महकमे में हलचल तेज हो गई है. नए पदस्थापित अधिकारियों को जल्द योगदान देकर अपने-अपने क्षेत्रों की जिम्मेदारी संभालने का निर्देश दिया गया है.
Also Read : Hajipur News : खेत से लौट रहे किसान को बाइक ने रौंदा, मौके पर मचा हड़कंप
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By विवेक पाण्डेय
विवेक रंजन पाण्डेय पिछले 8 वर्षों से मुख्यधारा की पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें बिहार की राजनीति, प्रशासन, अपराध, शिक्षा, रोजगार, सामाजिक सरोकार और स्थानीय-क्षेत्रीय मुद्दों की गहरी समझ है. खबरों की विश्वसनीयता बनाए रखने के लिए वे तथ्यों की पुष्टि और विभिन्न स्रोतों से जानकारी का सत्यापन करने को प्राथमिकता देते हैं.
विशेषज्ञता
विवेक रंजन पाण्डेय की विशेष रुचि बिहार की राजनीति, ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम अपडेट, प्रशासनिक गतिविधियों, चुनाव, अपराध, मौसम, शिक्षा तथा रिसर्च आधारित खबरों में है. वे लाइव कवरेज, एक्सक्लूसिव स्टोरी, SEO फ्रेंडली डिजिटल कंटेंट और डेटा आधारित रिपोर्टिंग में भी दक्ष हैं. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म, विशेषकर एक्स पर सक्रिय रहकर ट्रेंडिंग और महत्वपूर्ण घटनाक्रमों पर लगातार नजर बनाए रखते हैं.
पत्रकारिता अनुभव
पत्रकारिता के क्षेत्र में विवेक रंजन पाण्डेय का आठ वर्षों का अनुभव है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत टीवी और डिजिटल मीडिया से की तथा विभिन्न राष्ट्रीय और क्षेत्रीय मीडिया संस्थानों में कार्य करते हुए रिपोर्टिंग, डिजिटल कंटेंट लेखन, लाइव कवरेज, हेडलाइन लेखन, ब्रेकिंग न्यूज, फैक्ट चेकिंग में विशेषज्ञता हासिल की. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल के लिए बिहार से जुड़ी महत्वपूर्ण खबरों का लेखन और विश्लेषण कर रहे हैं.
शिक्षा
विवेक रंजन पाण्डेय ने आर्यभट्ट नॉलेज यूनिवर्सिटी, पटना से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री प्राप्त की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान उन्होंने समाचार लेखन, मीडिया एथिक्स, डिजिटल जर्नलिज्म और जनसंचार के विभिन्न आयामों का अध्ययन किया.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










