पंजवारा में मॉर्निंग वॉक बना आखिरी सफर, अज्ञात वाहन की टक्कर से व्यक्ति की मौत
Published by : AMIT KUMAR SINH Updated At : 27 May 2026 9:55 AM
विज्ञापन
Banka Accident News : बांका जिले के पंजवारा थाना क्षेत्र में बुधवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में मॉर्निंग वॉक पर निकले व्यक्ति की मौत हो गयी. विक्रमपुर गांव निवासी कपिलदेव ठाकुर को पंजवारा चीर नदी पुल के समीप किसी अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी. गंभीर हालत में उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. घटना के बाद इलाके में शोक और आक्रोश का माहौल है.
विज्ञापन
पंजवारा (बांका) से गौरव कश्यप की रिपोर्ट
पंजवारा-गोड्डा मुख्य मार्ग पर बुधवार की सुबह सड़क हादसे ने एक परिवार की खुशियां छीन लीं. जानकारी के अनुसार पंजवारा थाना क्षेत्र के विक्रमपुर निवासी कपिलदेव ठाकुर प्रतिदिन की तरह सुबह मॉर्निंग वॉक के लिए घर से निकले थे. वह टहलते हुए पंजवारा की ओर जा रहे थे.चीर नदी पुल के पास हुआ हादसा
बताया गया कि पंजवारा चीर नदी पर बने पुल के समीप अचानक एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर इतनी भीषण थी कि कपिलदेव ठाकुर गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़े. हादसे के तुरंत बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया.पुलिस पहुंची, लेकिन नहीं बच सकी जान
घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से घायल व्यक्ति को अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया. मौत की खबर मिलते ही परिवार में चीख-पुकार मच गयी और गांव में मातम का माहौल छा गया.रोजाना मॉर्निंग वॉक पर निकलते थे मृतक
स्थानीय लोगों ने बताया कि कपिलदेव ठाकुर रोज सुबह टहलने के लिए निकलते थे. बुधवार को भी वह सामान्य दिनों की तरह वॉक कर रहे थे, लेकिन तेज रफ्तार वाहन ने उनकी जिंदगी खत्म कर दी. घटना के बाद लोगों ने सड़क पर तेज गति से चलने वाले वाहनों पर रोक लगाने की मांग की है.फरार वाहन की तलाश में जुटी पुलिस
पंजवारा थाना पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है. आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है और फरार वाहन की पहचान का प्रयास किया जा रहा है. पुलिस का कहना है कि जल्द ही वाहन चालक को चिन्हित कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी.बढ़ते सड़क हादसों से लोगों में डर
स्थानीय लोगों का कहना है कि पंजवारा-गोड्डा मुख्य मार्ग पर लगातार तेज रफ्तार वाहनों की आवाजाही बढ़ती जा रही है. सुबह और शाम मॉर्निंग वॉक करने वालों के लिए यह सड़क अब खतरनाक बनती जा रही है. लोगों ने प्रशासन से सड़क सुरक्षा को लेकर ठोस कदम उठाने की मांग की है.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










