बांका सदर अस्पताल में आज दो शिफ्टों में चलेगी ओपीडी सेवा, 17 विशेषज्ञ चिकित्सक रहेंगे तैनात
Author Amit kumar sinh
Updated:
विज्ञापन

Banka News : सदर अस्पताल बांका में बुधवार को मरीजों की सुविधा के लिए दो शिफ्टों में ओपीडी सेवा संचालित होगी. अस्पताल प्रबंधन ने विभिन्न विभागों में 17 विशेषज्ञ चिकित्सकों की तैनाती की है, जबकि इमरजेंसी सेवा 24 घंटे जारी रहेगी.
विज्ञापन
बांका से नवनीत कुमार की रिपोर्ट
बांका सदर अस्पताल में बुधवार को मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने के लिए विभिन्न विभागों में विशेषज्ञ चिकित्सकों की ड्यूटी लगाई गई है. अस्पताल में सुबह 09 बजे से शाम 05 बजे तक दो पालियों में ओपीडी संचालित होगी. वहीं इमरजेंसी सेवा के लिए अलग-अलग तीन पालियों में चिकित्सकों की तैनाती की गई है. ब्लड बैंक और एनेस्थेसिया विभाग के चिकित्सक भी अपने-अपने विभाग में मौजूद रहेंगे.सुबह नौ बजे शुरू होगी पहली पाली
सदर अस्पताल प्रबंधन की ओर से जारी रोस्टर के अनुसार, पहली पाली की ओपीडी सुबह 09 बजे से दोपहर 02 बजे तक तथा दूसरी पाली की ओपीडी दोपहर 03 बजे से शाम 05 बजे तक संचालित होगी. अस्पताल में सामान्य ओपीडी से लेकर महिला, शिशु, नेत्र, ईएनटी, दंत और फिजियोथरेपी विभाग तक विशेषज्ञ चिकित्सकों की उपलब्धता सुनिश्चित की गई है.इमरजेंसी सेवा 24 घंटे रहेगी चालू
अस्पताल में इमरजेंसी सेवा को 24 घंटे सक्रिय रखा गया है. इसके लिए तीन अलग-अलग पालियों में चिकित्सकों की ड्यूटी लगाई गई है. पहली पाली में सुबह 08 बजे से दोपहर 02 बजे तक डॉ कुमार मयंक, दूसरी पाली में दोपहर 02 बजे से रात 08 बजे तक डॉ महेंद्र कुमार तथा रात 08 बजे से गुरुवार सुबह 08 बजे तक डॉ अहमद रजा अपनी सेवा देंगे.इन विभागों में मौजूद रहेंगे विशेषज्ञ चिकित्सक
पहली ओपीडी में सामान्य रोग विभाग में डॉ विजय कुमार एवं डॉ संजीव कुमार मरीजों की जांच करेंगे. महिला ओपीडी में डॉ मालकैय नयाब जहां एवं डॉ असफिया फातमा महिलाओं का इलाज करेंगी. सर्जरी विभाग में डॉ पवन झा अपनी सेवा देंगे.शिशु रोग विभाग में डॉ कुमार अमिस एवं डॉ दिनेश कुमार रहेंगे मौजूद
शिशु रोग विभाग में डॉ कुमार अमिस एवं डॉ दिनेश कुमार मौजूद रहेंगे. नेत्र विभाग में डॉ गुंजन कुमार, डॉ उमेश कुमार एवं डॉ अंकित कुमार मरीजों की जांच करेंगे. ईएनटी विभाग में डॉ गजनफर अली तथा दंत विभाग में डॉ मनोज कुमार अपनी सेवा देंगे.चिकित्सकों को समय पर ड्यूटी पर उपस्थित रहने का निर्देश
इसके अलावा फिजियोथरेपी विभाग में डॉ मणिशंकर एवं डॉ वकार मुस्तफा मरीजों के इलाज के लिए उपस्थित रहेंगे. अस्पताल प्रबंधन ने बताया कि सभी चिकित्सकों को समय पर ड्यूटी पर उपस्थित रहने का निर्देश दिया गया है ताकि मरीजों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










