कूड़ा फेंकने के विवाद में हिंसक झड़प, चार लोग जख्मी

Published by : AMIT KUMAR SINH Updated At : 20 May 2026 2:59 PM

विज्ञापन

Banka News : शंभुगंज के कैथा गांव में घर के सामने कूड़ा फेंकने को लेकर विवाद हिंसक झड़प में बदल गया. इस झड़प में तीन महिलाएं और एक पुरुष जख्मी हो गए. दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज करायी है.

विज्ञापन

शंभुगंज(बांका) से ठाकुर बिनोद का रिपोर्ट : कूड़ा फेंकने के विवाद में शंभुगंज के कैथा गांव में मारपीट हुई. इसमें चार लोग जख्मी हो गये हैं. कैथा यादव टोला में रहने वाले अमित यादव ने बताया कि पड़ोसी राजेश यादव उनके दरवाजे के सामने लगातार कूड़ा फेंकते हैं. उन्होंने कई बार मना करने के बावजूद समस्या नहीं सुलझी. मंगलवार की शाम जब उन्होंने विरोध किया, तो मामला झगड़े और गाली-गलौज तक पहुंच गया. इसके बाद दूसरा पक्ष घर में घुसकर लाठी-डंडों से हमला कर दिया.

घायलों को शंभुगंज सीएचसी में कराया गया भर्ती

ग्रामीणों की मध्यस्थता से झड़प को रोका गया और जख्मी को शंभुगंज सीएचसी में भर्ती कराया गया. जख्मी में अमित यादव, उनकी पत्नी बबीता देवी, पुत्री कोमल कुमारी और दूसरे पक्ष से गुंजा देवी शामिल हैं.

दोनों पक्षों ने दर्ज कराया मामला

राजेश यादव ने बताया कि उनका कहना है कि कूड़ा उनकी निजी जमीन पर फेंका गया था. इस विवाद के बाद दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ शंभुगंज थाना में शिकायत दर्ज कराई.

कहते हैं थानाध्यक्ष

पुलिस ने बताया कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जायेगी. सह थानाध्यक्ष राज कुमार प्रसाद ने कहा कि “हम पूरी घटना का सत्यापन कर रहे हैं और जल्द ही दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करेंगे.”

ग्रामीणों में आक्रोश और सुरक्षा की मांग

स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि ऐसी छोटी-छोटी समस्याओं को नजरअंदाज करना भविष्य में बड़े विवाद का कारण बन सकता है. उन्होंने प्रशासन से अनुरोध किया है कि ऐसे मामलों में समय पर हस्तक्षेप किया जाए ताकि जान-माल का नुकसान न हो.

विज्ञापन
AMIT KUMAR SINH

लेखक के बारे में

By AMIT KUMAR SINH

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन