क्या स्ट्रेस की वजह से तेजी से झड़ रहे हैं आपके बाल? समय रहते पहचान लें ये छिपे संकेत

Published by : Saurabh Poddar Updated At : 20 May 2026 3:38 PM

विज्ञापन

क्या स्ट्रेस की वजह से झड़ रहे हैं आपके बाल? Ai image

Hair Care Tips: अगर आपके बाल अचानक तेजी से टूटने लगे हैं और महंगे प्रोडक्ट्स इस्तेमाल करने के बावजूद भी कोई फर्क नजर नहीं आ रहा है, तो आपको सावधान हो जाने की जरूरत है. कई बार इसकी वजह आपके हर दिन का स्ट्रेस भी हो सकता है. कई बार स्ट्रेस का असर सीधे आपके बालों की सेहत पर पड़ता है.

विज्ञापन

Hair Care Tips: आज की हमारी जिंदगी काफी तेज रफ्तार हो गयी है. जब आप गौर करते हैं तो आपको यह समझ में आता है कि स्ट्रेस हमारी जिंदगी का एक ऐसा हिस्सा बन चुका है जिसे हम चाहकर भी नजरअंदाज नहीं कर सकते हैं. ऑफिस में काम का प्रेशर, स्टूडेंट्स में पढ़ाई की टेंशन, परिवार की लगातार बढ़ती हुई जिम्मेदारियां और रात को सही से नींद न आना, कुछ ही समय में हमारे सेहत पर काफी बुरा असर डालने लगती हैं. अगर आप हर समय स्ट्रेस में रहते हैं, तो बता दें इसका सीधा असर आपके बालों बालों की सेहत पर भी पड़ता है. जब बालों का झड़ना शुरू होता है तो अक्सर हम महंगे शैंपू, ट्रीटमेंट और हेयर ऑयल्स की तरफ शिफ्ट कर जाते हैं, लेकिन इसके बावजूद भी हमें कोई ज्यादा फायदा होता नहीं है. अगर आपके साथ भी ऐसा ही हो रहा है, तो हो सकता है कि यह मेंटल स्ट्रेस की वजह से हो रहा हो. अगर आपके बाल अचानक से काफी तेजी से झड़ने लग गए हैं, तो हो सकता है कि आपका शरीर आपको यह बता रहा हो कि अब आपको अपने मेंटल हेल्थ पर ध्यान देने की जरूरत है.

कैसे स्ट्रेस बढ़ाता है हेयर फॉल?

जब कोई व्यक्ति लगातार और लंबे समय से स्ट्रेस में रहता है, तो उसके शरीर में कई तरह के हार्मोनल बदलाव होने लग जाते हैं. अगर आपको नहीं पता तो बता दें स्ट्रेस की वजह से आपके शरीर में कोर्टिसोल हार्मोन का लेवल काफी ज्यादा बढ़ जाता है, जिसका सीधा असर आपके बालों की जड़ों पर ही पड़ता है. यह हार्मोन आपके बालों के नेचुरल ग्रोथ साइकिल जो बिगाड़ सकता है और इस वजह से भी आपके बाल समय से पहले झड़ने लग जाते हैं. इसके अलावा जब आप लंबे समय तक स्ट्रेस में रहते हैं तो आपके बालों के बढ़ने की रफ्तार भी धीमी हो जाती है. ऐसा होने की वजह से आपके बाल और भी ज्यादा पतले और कमजोर दिखने लग जाते हैं.

यह भी पढ़ें: सफेद बाल छिपाने के लिए अब पार्लर जाने की जरूरत नहीं, घर पर बनाएं ये नेचुरल हेयर डाई और पाएं काले-खूबसूरत बाल

अचानक ज्यादा बाल झड़ना हो सकता है संकेत

अगर नहाते समय, बालों को कंघी करते समय या फिर सुबह सोकर उठने के बाद आपको अपने तकिये पर ज्यादा बाल नजर आने लग गए हैं, तो आपको इसे कभी भी अनदेखा नहीं करना चाहिए. थोड़े बहुत बालों का टूटना आम बात है, लेकिन अगर आपके बालों का गुच्छे में टूटना शुरू हो गया है, तो इसके पीछे भी स्ट्रेस एक बड़ा कारण हो सकता है. कई बार जब आप बहुत ही ज्यादा स्ट्रेस में रहते हैं, तो आपके बालों की जड़ें कमजोर होने लगती है. जब ऐसा होता है तो आपके बाल छूने से भी टूटने लग जाते हैं.

बालों का पतला और बेजान होना भी एक चेतावनी

जब आप काफी ज्यादा स्ट्रेस में होते हैं तो इसकी वजह से सिर्फ आपका हेयर फॉल ही नहीं बढ़ता है, इसकी वजह से आपके बालों को क्वालिटी भी खराब होने लग जाती है. अगर आपको अपने बाल पहले की तुलना में ज्यादा ड्राई, बेजान और पतले दिखने लगे हैं, तो हो सकता है कि इसके पीछे आपका मेंटल स्ट्रेस ही सबसे बड़ा कारण हो. जब आप स्ट्रेस में होते हैं तो आपके स्कैल्प को सही न्यूट्रिशन नहीं मिल पाता है. यह एक बड़ी वजह है कि कुछ ही समय में आपके बालों की शाइन कम होने लग जाती है.

यह भी पढ़ें: किचन में मौजूद इन चीजों से घर पर ही तैयार करें हेयर ग्रोथ ऑयल, जानें बनाने और इस्तेमाल करने का सही तरीका

नींद की कमी से भी बढ़ सकता है हेयर फॉल

जब आप स्ट्रेस में होते हैं तो इसका सबसे बड़ा असर आपको अपनी नींद की क्वालिटी पर भी देखने को मिलता है. जब आप रात को सही से सोते नहीं है तो आपका शरीर खुद को सही से रिपेयर भी नहीं कर पाता है. कुछ ही समय में इसका असर आपको अपनी स्किन के साथ-साथ बालों पर भी देखने को मिलने लगता है. नींद कम लेने की वजह से आपके बाल कमजोर होकर टूटने लग जाते हैं और उनकी ग्रोथ भी धीमी हो जाती है. अगर आप अपने बालों को हेल्दी रखना चाहते हैं तो आपको हर दिन कम से कम 7 से 8 घंटे की नींद जरूर लेनी चाहिए.

स्ट्रेस कम करने के लिए अपनाएं ये आसान उपाय

अगर आप अपने स्ट्रेस को कंट्रोल में करके हेयर फॉल को रोकना चाहते हैं, तो इसके लिए सबसे पहले अपनी लाइफस्टाइल को बेहतर बनाने की कोशिश करें. अपनी डेली रूटीन में योग, मेडिटेशन और एक्सरसाइज जैसी चीजों को शामिल करना शुरू कर दें. ये सभी चीजें आपके स्ट्रेस लेवल को कम करने में मदद कर सकते हैं. इसके अलावा एक हेल्दी डाइट भी लेना शुरू कर दें. अपनी डाइट में प्रोटीन, आयरन और विटामिन्स से लोडेड चीजों को शामिल करना शुरू कर दें. आपका शरीर डिहाइड्रेटेड न हो इसलिए पूरे दिन के दौरान सही मात्रा में पानी पीना भी शुरू कर दें.

यह भी पढ़ें: इन हेयर केयर प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल गलत तरीके से तो नहीं कर रहे हैं आप? बालों को हो सकता है भारी नुकसान

विज्ञापन
Saurabh Poddar

लेखक के बारे में

By Saurabh Poddar

मैं सौरभ पोद्दार, पिछले लगभग 3 सालों से लाइफस्टाइल बीट पर लेखन कर रहा हूं. इस दौरान मैंने लाइफस्टाइल से जुड़े कई ऐसे विषयों को कवर किया है, जो न सिर्फ ट्रेंड में रहते हैं बल्कि आम पाठकों की रोजमर्रा की जिंदगी से भी सीधे जुड़े होते हैं. मेरी लेखनी का फोकस हमेशा सरल, यूजर-फ्रेंडली और भरोसेमंद भाषा में जानकारी देना रहा है, ताकि हर वर्ग का पाठक कंटेंट को आसानी से समझ सके. फैशन, हेल्थ, फिटनेस, ब्यूटी, रिलेशनशिप, ट्रैवल और सोशल ट्रेंड्स जैसे विषयों पर लिखना मुझे खास तौर पर पसंद है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola