बेलहर में छेड़खानी का विरोध करने पर दामाद को पीटा, मामला थाने पहुंचा

Banka News : बांका के नारायणडीह गांव में एक नाबालिक लड़की के साथ छेड़खानी के प्रयास को रोकने पर गांव के दामाद को लोहे की रॉड और लाठी से पीटा गया. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.
बेलहर (बांका) से अभय कुमार सोनू की रिपोर्ट : बेलहर प्रखंड की बासमता पंचायत के एक गांव में छेड़खानी का विरोध करने पर एक दामाद को गंभीर रूप से पीटा गया. जख्मी को प्राथमिक इलाज के बाद गंभीर स्थिति को देखते हुए सदर अस्पताल बांका रेफर किया गया.
नाबालिग के लिए खड़ा हुआ परिवार
जख्मी व्यक्ति के सास ने बताया कि उनकी नाबालिक पुत्री रोजाना गांव में कोचिंग के लिए जाती थी. आरोप है कि वहां के कुछ युवक लगातार उसके साथ छेड़खानी की कोशिश करते थे. जब परिवार ने इसे लेकर युवकों के घर पर शिकायत की, तो उनके परिजन उन्हें डांट-फटकार कर भगा देते थे.
पीड़ित परिवार के मोबाइल पर दी गयी धमकी
इसके बाद जख्मी के मोबाइल नंबर पर आरोपित युवकों ने जख्मी और उनके परिवार को ध्रामकी भी दी. परिवार को डाराने के लिए उसके घर के आसपास घूमना शुरू कर दिया.विरोध करने पर लाठी-डंडे से किया हमला
जब दामाद ने इस उत्पीड़न का विरोध किया, तो आरोपियों ने लोहे की रॉड और लाठी से हमला कर दिया. जख्मी को जाति सूचक गालियाँ देते हुए जान से मारने की धमकी भी दी गई. स्थानीय लोगों ने बीच बचाव कर दामाद को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बेलहर में भर्ती कराया. चिकित्सकों ने गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें बांका सदर अस्पताल रेफर किया.
थाने में दर्ज हुई प्राथमिकी
जख्मी के सास ने कुशाहा गांव के सुमन कुमार तांती, सुजान कुमार राणा, नीरज कुमार राणा, राहुल कुमार राणा, सूरज कुमार राणा, नितीश राणा, पवन राणा, अजीत राणा और मीना देवी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है. थाना अध्यक्ष दिनेश कुमार वर्मा ने बताया कि मामले की जांच जारी है और आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा रही है.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










