ऑनलाइन दवा बिक्री के विरोध में मेडिकल स्टोर्स बंद, मरीज परेशान

Published by : AMIT KUMAR SINH Updated At : 20 May 2026 1:56 PM

विज्ञापन

Banka Pharmacy Strike:कटोरिया (बांका) के मेडिकल स्टोर्स ने देशव्यापी हड़ताल के तहत बुधवार को अपनी-अपनी दुकानें बंद कर विरोध प्रदर्शन किया. ई-फार्मेसी और ऑनलाइन दवा बिक्री के कारण मरीजों को बाजार में भटकना पड़ा.

विज्ञापन

कटोरिया (बांका) से दीपक चौधरी की रिपोर्ट : ऑल इंडिया ऑर्गनाइजेशन ऑफ केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट के नेतृत्व में और बांका जिला केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन के आह्वान पर कटोरिया क्षेत्र की सभी छोटी-बड़ी मेडिकल स्टोर्स बुधवार को बंद रही. दवा दुकानदारों ने बिना प्रिस्क्रिप्शन के ऑनलाइन दवा की बिक्री और सरकार द्वारा जारी विवादित नोटिफिकेशन के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया.

हड़ताल का दिखा असर

कटोरिया बाजार में मेडिकल स्टोर्स की बंदी का व्यापक असर दिखा. मरीज और उनके परिजन दवाइयां लेने के लिए इधर-उधर भटकते नजर आए. इस दौरान दुकानदारों ने गोलबंद होकर ऑनलाइन दवा बिक्री और भारी डिस्काउंट के खिलाफ जोरदार विरोध प्रदर्शन किया.

ऑनलाइन दवा बिक्री पर रोक लगाने की मांग

हड़ताल में प्रमुख रूप से राजेंद्र कुमार वर्णवाल उर्फ राजू, योगेंद्र कुमार मंडल, संजय कुमार, योगेश कुमार, सुभाष कुमार, आकाश सागर, दीनदयाल वर्णवाल, गणेश नाथ, प्रदीप वर्णवाल और रंजीत गुप्ता मौजूद रहे. उन्होंने सरकार से मांग की कि बिना प्रिस्क्रिप्शन ऑनलाइन दवा बिक्री पर रोक लगाई जाये और विवादित नोटिफिकेशन को वापस लिया जाए.

दवा खरीदने के लिए भटकते रहे मरीज

बंद दुकानों के कारण मरीजों और उनके परिजनों को अपनी दवाइयां लेने में कठिनाई का सामना करना पड़ा. खासकर बुजुर्ग, बच्चे और नियमित दवा लेने वाले मरीज इस बंदी से प्रभावित हुए.

जल्द कदम उठाने की मांग

दुकानदारों का कहना है कि उनका प्रदर्शन शांतिपूर्ण है, लेकिन सरकार को जल्द कदम उठाकर पारंपरिक मेडिकल दुकानों के हितों की रक्षा करनी चाहिए.

विज्ञापन
AMIT KUMAR SINH

लेखक के बारे में

By AMIT KUMAR SINH

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन