बेलहर में दवा दुकानें बंद, मरीजों को हो रही परेशानी
Published by : AMIT KUMAR SINH Updated At : 20 May 2026 1:50 PM
विज्ञापन
Banka Pharmacy Strike : बांका जिले के बेलहर प्रखंड के बाजारों में दवा दुकानदारों ने बिहार केमिस्ट एंड ड्रग एसोसिएशन (BKCDA) के आह्वान पर अपनी-अपनी दुकानें बंद कर विरोध प्रदर्शन किया. इस बंद के कारण मरीजों को दवाइयां लेने में कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है.
विज्ञापन
बेलहर (बांका) से अभय कुमार सोनू की रिपोर्ट :
बेलहर, साहेबगंज, रांगा, बेलडीहा, जिलेबिया मोड़ और बासमता समेत कई प्रमुख बाजारों में दवा दुकानदारों ने 20 मई को अपनी दुकानों को बंद कर विरोध प्रदर्शन किया. उनका कहना है कि ऑनलाइन दवा बिक्री, भारी छूट और बिना पर्याप्त निगरानी के ई-फार्मेसी संचालन छोटे मेडिकल दुकानों के व्यवसाय को प्रभावित कर रहा है और मरीजों की सुरक्षा के लिए खतरा पैदा कर रहा है.मेडिकल दुकानों के हितों की सुरक्षा की मांग
दुकानदार उमाशंकर भगत, दयानंद प्रसाद, जुगनू भगत, कृष्ण कुमार और राजकुमार भगत ने बताया कि सरकार से ऑनलाइन दवा बिक्री को लेकर कड़े नियम बनाने और पारंपरिक मेडिकल दुकानों के हितों की सुरक्षा की मांग की जा रही है.
मरीजों पर पड़ रहा असर
दवा दुकानें बंद होने के कारण स्थानीय मरीजों और उनके परिजनों को जरूरी दवाइयां खरीदने में परेशानी हो रही है. विशेष रूप से बुजुर्ग, छोटे बच्चों और नियमित दवाइयां लेने वाले मरीज अधिक प्रभावित हुए हैं.दुकानदाराें न समाधान की जतायी उम्मीद
दुकानदारों का कहना है कि उनका प्रदर्शन शांतिपूर्ण है, लेकिन सरकार से जल्द समाधान की उम्मीद है ताकि मरीजों को परेशानी का सामना न करना पड़े.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










