Hajipur News : वैशाली में पैक्स चुनाव को लेकर नामांकन शुरू, हाजीपुर सदर प्रखंड में उम्मीदवारों और समर्थकों की उमड़ी भीड़

Updated:
विज्ञापन
Hajipur News

हाजीपुर में टैक्स अध्यक्ष के लिए नामांकन करते उम्मीदवार

Hajipur News : पैक्स चुनाव को लेकर वैशाली में बढ़ी राजनीतिक हलचल, समर्थकों संग नामांकन करने पहुंचे उम्मीदवार

विज्ञापन

Hajipur News (Kaif Ahmad ) : हाजीपुर. वैशाली जिले के विभिन्न पैक्सों में होने वाले चुनाव को लेकर नामांकन प्रक्रिया शुरू हो गई है. मंगलवार को हाजीपुर सदर प्रखंड परिसर में पैक्स अध्यक्ष पद के लिए नामांकन दाखिल करने पहुंचे उम्मीदवारों और उनके समर्थकों की काफी भीड़ देखी गई. दिग्घी कला पूर्वी पैक्स से पूर्व विधानपार्षद व डिस्ट्रिक कॉपरेटिव अध्यक्ष स्व विशुनदेव राय के पुत्र वीरेंद्र कुमार ने पैक्स अध्यक्ष पद के लिए अपना नामांकन पत्र दाखिल किया. वही दिग्घी कला पश्चिमी पैक्स से अनमोल कुमार ने अपना नामांकन किया. नामांकन के दौरान दोनों उम्मीदवारों के समर्थक बड़ी संख्या में सदर प्रखंड कार्यालय पहुंचे. नामांकन दाखिल करने के बाद समर्थकों ने फूल-माला पहनाकर दोनों उम्मीदवारों का जोरदार स्वागत किया.

वैशाली में 9 पैक्सों के चुनाव की प्रक्रिया तेज, 3 जून को होगा मतदान

जिले के 04 प्रखंडों के कुल 09 पैक्सों में निर्वाचन की प्रक्रिया निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार कराई जा रही है. निर्वाचन कार्यक्रम के अनुसार नामांकन पत्र दाखिल करने की प्रक्रिया 20 एवं 21 मई 2026 को पूर्वाह्न 11:00 बजे से अपराह्न 03:00 बजे तक चलेगी. नामांकन पत्रों की संवीक्षा 22 एवं 23 मई को होगी, जबकि अभ्यर्थिता वापस लेने तथा चुनाव चिन्ह आवंटन की प्रक्रिया 26 मई को संपन्न होगी. निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मतदान 03 जून 2026 को सुबह 07:00 बजे से शाम 04:30 बजे तक संबंधित पंचायत क्षेत्रों के 22 मतदान केंद्रों पर कराया जाएगा. मतदान समाप्त होने के तुरंत बाद मतगणना होगी और परिणाम घोषित किए जाएंगे.

Also Read : बेगूसराय में नाइट क्रिकेट मैच में मैघोना ने बिक्रमपुर टीम को 49 रनों से हराया

विज्ञापन
युवराज रतन

लेखक के बारे में

By युवराज रतन

पटना जन्मस्थली है मेरी, निष्पक्ष, तथ्यात्मक और जनहित आधारित पत्रकारिता में विश्वास करता हूं. वर्तमान में मेरा उद्देश्य बिहार के स्थानीय मुद्दों को प्रमुखता से उठाना और पाठकों तक सत्यापित जानकारी पहुंचाना है. किसी भी समाचार को प्रकाशित करने से पहले उपलब्ध तथ्यों और स्रोतों का सत्यापन करना मेरी प्राथमिकता है. पाठकों को विश्वसनीय, निष्पक्ष और जनहितकारी जानकारी उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हूं.

प्राथमिक शिक्षा संत जेवियर्स हाई स्कूल, पटना से पूरी करने के बाद संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नॉलजी से बैचलर्स ऑफ मास कम्यूनिकेशन से स्नातक किया हूं. 2020 से पटना स्थित मीडिया संस्थान न्यूज 4 नेशन में एंकर सह प्रोड्यूसर के पद पर डेढ़ वर्षों तक काम किया. इसके उपरांत जून 2022 से इंडियन पॉलिटिकल एक्शन कमिटी (I-PAC) में सीनियर एग्जीक्यूटिव के पद पर रहते हुए डिजिटल कम्यूनिकेशन टीम में कार्य करने का मौका मिला. वर्तमान में प्रभात खबर में कंटेंट राइटर के पद पर हूं इसके माध्यम से नागरिकों के पास तथ्यात्मक और सही सूचनाएँ, खबर और अपडेट देने का कार्य कर रहा हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन