बेगूसराय में नाइट क्रिकेट मैच में मैघोना ने बिक्रमपुर टीम को 49 रनों से हराया

Updated:
विज्ञापन
Begusarai News Maghona defeated Bikrampur team by 49 runs night cricket

उद्घाटन की तस्वीर

Begusarai News : बेगूसराय जिले के बखरी नगर परिषद इलाके के सलौना ठाकुरबाड़ी के खेल मैदान में मंगलवार की रात नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट का उद्घाटन समारोह पूर्वक किया गया.टूर्नामेंट का उद्घाटन एसडीएम सन्नी कुमार सौरव एवं मुख्य पार्षद गीता कुशवाहा ने खिलाड़ियों से परिचय कर फीता काटकर किया.

विज्ञापन

Begusarai News : (विकाश मिश्रा) बेगूसराय जिले के बखरी नगर परिषद इलाके के सलौना ठाकुरबाड़ी के खेल मैदान में मंगलवार की रात नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट का उद्घाटन समारोह पूर्वक किया गया.टूर्नामेंट का उद्घाटन एसडीएम सन्नी कुमार सौरव एवं मुख्य पार्षद गीता कुशवाहा ने खिलाड़ियों से परिचय कर फीता काटकर किया.

एसडीएम ने उदघाटन पर मैच खेलकर टूर्नामेंट का आगाज किया

एस डी एम ने उदघाटन के अवसर पर मैच खेलकर विधिवत टूर्नामेंट का आगाज किया गया.टूर्नामेंट सलौना क्रिकेट क्लब के द्वारा आयोजित किया गया है. आयोजकों ने बताया कि टूर्नामेंट के सभी मैच रात में खेले जाएंगे.जिसके लिए पर्याप्त रोशनी और टेंट आदि की व्यवस्था की गई.

टूर्नामेंट का आयोजन कर रहे समाजसेवी व क्रिकेट प्रेमी बिक्रम कुमार ने बताया कि टूर्नामेंट के विजेता और उपविजेता को आकर्षक पुरस्कार से नवाजा जाएगा. टूर्नामेंट का उद्घाटन करते हुए एसडीएम सन्नी कुमार सौरव ने इस आयोजन को सराहा और कहा कि नगर के युवाओं द्वारा कराए जा रहे नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन सराहनीय प्रयास है.

खेल से आपस में प्रेम और भाईचारा बढ़ता है

जो यहां के लोगों को स्वास्थ्य मनोरंजन उपलब्ध कराएगा.उन्होंने खिलाड़ियों को खेल भावना से मैच खेलने की अपील की.वही मुख्य पार्षद गीता कुशवाहा ने कहा कि खेल से आपस में प्रेम और भाईचारा बढ़ता है.उस अमन और चैन को बरकरार रखना है.

टूर्नामेंट का उद्घाटन मैच मैघोना और बिक्रमपुर के बीच खेला गया.जिसमें मैघोना की टीम ने 49 रनों से बिक्रमपुर की टीम को हराया. पहले बल्लेबाजी करते हुए मैघोना ने 12 ओवरों में 169 रनों की विशाल स्कोर खड़ा किया.वही जवाब में उतरी बिक्रमपुर की टीम ने पूरे 12 ओवरों में मात्र 120 रन ही बना पाई.

हजारों लोगों ने मैच का आनंद लिया

इधर जिसका दर्शकों ने जमकर लुत्फ उठाया. मौके पर समाजसेवी राजू कुशवाहा,भाजयुमो नगर अध्यक्ष प्रिंस सिंह, वार्ड पार्षद सुबोध कुमार समेत आयोजक टीम के सदस्यों के अलावा बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद थे.

मैच का कमेंट्री पूर्व मुखिया तुफैल अहमद खान एवं इम्तियाज अहमद कर रहे थे.जबकि राजा सिंह एवं रितेश कुमार अंपायर के भूमिका में शामिल थे.

विज्ञापन
Vivek Singh

लेखक के बारे में

By Vivek Singh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन